21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'कहां है महंगाई, लोगों की इनकम बढ़ी है... हालात से अंधा हूं',...

‘कहां है महंगाई, लोगों की इनकम बढ़ी है… हालात से अंधा हूं’, आजम का तंज

Published on

मुरादाबाद,

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव किया है. मुरादाबाद में गुरुवार को आजम खान ने कहा, ‘इस बार जब वह अखिलेश यादव से मिलेंगे तो उन्हें तीर कमान देंगे और उनसे कहेंगे जो उनके ऊपर निशाना लगा रहा है, वो उस पर निशाना लगाएं.’ आजम ने कई सवालों पर तंज कसा.

दरअसल, सपा नेता आजम खान गुरुवार को मुरादाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट में अपने विधायक बेटे अब्दुला आजम खान के साथ पेश होने पहुंचे थे. इस दौरान आजम खान से ईडी की छापेमारी पर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा कि हम देखते ही नहीं है, चश्मा लगा हुआ है, अंधे हैं, कान नहीं है, बहरे हैं, जुबान नहीं है, गूंगे हैं.

कांवड़ यात्रा को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर आजम खान ने कहा, ‘उनके बयान के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं, मैंने गलत को सही कहा ही नहीं, मैंने कहा ना मुझे कुछ लगता और न ही मेरी खोपड़ी में बुद्धि है, न ही आंखों में रोशनी, न ही मुंह में जुबान, देखो चश्मा लगा रखा है, हां सूरदास नहीं हूं, जन्म से अंधा नहीं हूं, हालात से अंधा हूं.’

महंगाई के सवाल पर सपा नेता आजम खान ने कहा, ‘कहां है महंगाई? देखिए जहां आमदनी ज्यादा हो गई, वहां महंगाई से फर्क ही नहीं पड़ता, अब यह सब जितने बच्चे खड़े हैं, इन सब बच्चों की पांच-पांच लाख आमदनी होगी, आमदनी ज्यादा हो तो महंगाई पता नहीं चलती, हमारे यहां पर कैपिटा इनकम इतनी ज्यादा है कि महंगाई कुछ है ही नहीं.’

उत्तर प्रदेश प्रदेश में समाजवादी पार्टी नहीं बनने पर सपा नेता आजम खान ने तंज भरे अंदाज में कहा, ‘सरकार तो नहीं बनी दोस्त, हम सिकंदर तो हो नहीं पाए, बंदर जरूर बन गए, कभी रामपुर कोर्ट में कभी मुरादाबाद में कभी मुंबई में कभी लखनऊ में कभी फिरोजाबाद में मदारी के बंदर हो गए.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...