17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत के अलावा उनकी पत्‍नी वर्षा राउत...

पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत के अलावा उनकी पत्‍नी वर्षा राउत का भी नाम

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में श‍िवसेना सांसद संजय राउत को लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED) ह‍िरासत में ले लिया है। एक हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा के इस घोटाले में राउत को इससे पहले कई बार समन दिया गया था। जुलाई में भी उन्‍हें बुलाया गया था। लेकिन वे गये नहीं। इसके बाद रविवार 31 जुलाई को सुबह 7 बजे उनके घर ईडी की टीम पहुंची और शाम लगभग 4 बजे ह‍िरासत में लेने के बाद उन्‍हें अपने ऑफिस ले गई। लेकिन इस घोटाले में बस संजय राउत का ही नाम नहीं है। उनकी पत्‍नी वर्षा राउत सह‍ित कई और नाम सामने आ चुके हैं।

पात्रा चॉल घोटाले में इनके भी नाम
मुंबई की चॉल के पुनर्विकास की जमीन से जुड़े इस घोटले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत का भी है। फरवरी में ईडी ने महाराष्ट्र के बिजनेसमैन प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। संजय राउत और उनकी पत्नी के अलावा इस घोटाले के आरोपियों में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के पूर्व डायरेक्टर कुमार वधावन, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के पूर्व डायरेक्टर सारंग कुमार वधावन, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के पूर्व डायरेक्टर प्रवीण राउत, प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी रावत, संजय राउत का करीबी सुजीत पाटकर और सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर भी शामिल हैं।

क्‍या है पात्रा चॉल जमीन?
पात्रा चॉल जमीन घोटाले की शुरुआत 2007 से हुई। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डिवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा (MHADA), प्रवीण राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) की मिली भगत से यह घोटाला होने का आरोप है। 2007 में म्हाडा ने पात्रा चॉल के रिडिवेलपमेंट का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को दिया। यह कंस्ट्रक्शन गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में होना था। म्हाडा की 47 एकड़ जमीन में कुल 672 घर बने हैं। रीडिवेलपमेंट के बाद गुरु आशीष कंपनी को साढ़े तीन हजार से ज्यादा फ्लैट बनाकर देने थे। म्हाडा के लिए फ्लैट्स बनाने के बाद बची हुई जमीन को प्राइवेट डिवलपर्स को बेचना था। 14 साल के बाद भी कंपनी ने लोगों को फ्लैट बनाकर नहीं दिए।

प्रवीण राउत को फरवरी 2020 में ग‍िरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि प्रवीण राउत, संजय राउत का करीबी है। वह एचडीआईएल में सारंग वधावन और राकेश वधावन के साथ कंपनी में निदेशक था। वधावन बंधु PMC बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...