19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकी...

ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकी भी दी

Published on

ऋषिकेश,

उत्तराखंड के ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में रुड़की की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है.

कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी पहचान आवास विकास में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली दिल्ली निवासी एक युवती से हुई थी. दिल्ली की उस युवती ने अपने एक पुरुष दोस्त से मुलाकात कराई. कुछ दिन बाद नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दो लोगों ने रेप किया. इसके बाद जब होश आया तो अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात कहकर मुंह बंद रखने की धमकी दी गई.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने डरा धमकाकर शहर के बाहर भेजकर कई बार लोगों से गैंगरेप करवाया गया. परेशान होकर पीड़िता ने अब मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले में पीड़िता ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस से शिकायत की है. इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी घटना को लेकर पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.वहीं इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच शुरू कर दी गई है.

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this