18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यचक्कर खाकर पांचवी मंजिल से गिरी, 30 मिनट तक झुलती रही... आखिरकार...

चक्कर खाकर पांचवी मंजिल से गिरी, 30 मिनट तक झुलती रही… आखिरकार बच गई जान

Published on

मुंबई

मुंबई में अपार्टमेंट की पांचवी फ्लोर से गिरी एक युवती सुरक्षित बच गई। युवती चौथी फ्लोर की ग्रिल पकड़कर आधे घंटे तक झूलती रही। इस दौरान उसके परिवार और पड़ोसी फ्लैट के लोग उसे पकड़े रहे। आधे घंटे बाद दमकल कर्मियों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना मुंबई के नालासोपारा इलाके की है। रजिया खान नाम की युवती को चक्कर आ रहे थे। वह नालासोपारा (वेस्ट) स्थित रिलायबल अपार्टमेंट में अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी थी। चक्कर आने के चलते वह बालकनी से गिर गई जिसमें ग्रिल नहीं लगी थी।

युवती को बचाने के लिए आगे आए पड़ोसी
हालांकि रजिया ने किसी तरह चौथे फ्लोर की बालकनी पकड़ ली। चिल्लाने पर परिवार और आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। दूसरी बिल्डिंग के लोग भी आकर युवती को बचाने में लग गए। चौथे फ्लोर के लोग युवती का हाथ पकड़े रहे। उन्होंने तुरंत वसई विरार म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (वीवीएमसी) फायर ब्रिगेड से संपर्क किया।

बालकनी में ग्रिल लगाने का आदेश
श्रीपृष्ठ फायर स्टेशन से चार दमकल कर्मी इमारत में पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि बिल्डिंग के लोगों ने युवती को रस्सी से बांधे ताकि वह गिरने न पाए। युवती ने बताया कि उसे ऊंचाई से डर लहता है। पुलिस ने बालकनी को ग्रिल करने का आदेश दिया।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...