ITR भरने लिए अंतिम दिन टूट पड़े लोग, रिकॉर्ड 72.42 लाख ने फाइल किया रिटर्न

नई दिल्ली

आयकर विभाग को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) मिले हैं। इनमें से रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न अंतिम दिन भरे गए। 31 जुलाई ही आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख थी। शुरुआत में आईटीआर भरने की गति धीमी थी लेकिन समयसीमा पास आने के साथ इसकी गति बढ़ती गई और अंतिम दिन रिकॉर्ड 72.42 लाख रिटर्न दाखिल हुए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘72 लाख से अधिक आईटीआर अंतिम तारीख यानी रविवार को एक दिन में भरे गए।’

बयान में कहा गया कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 31 जुलाई, 2022 तक दाखिल कुल आईटीआर की संख्या लगभग 5.83 करोड़ है।आयकर रिटर्न का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दायर 5.89 करोड़ रिटर्न की संख्या के लगभग बराबर है। तब रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई थी।आमतौर पर रिटर्न दाखिल करने वाले आखिरी दिन तक इंतजार करते हैं और फिर रिटर्न भरते हैं।

सरकार ने पिछले दो वित्त वर्षों के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाने को लेकर आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी थी। लेकिन इस साल समयसीमा एक दिन भी नहीं बढ़ाई गई।नए नियमों के अनुसार, आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 31 दिसंबर तक आईटीआर दाखिल करने वालों (पांच लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले) को 5,000 रुपये का विलंब शुल्क या जुर्माना देना होगा।वहीं, पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को 1,000 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।

About bheldn

Check Also

पहले बजट का झटका… अब ग्लोबल मार्केट में भूचाल, खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, बिखर गए ये 10 स्टॉक

नई दिल्ली, शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर ओपन हुआ. सुबह जैसे ही …