17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'सॉरी मम्मी-पापा, सरकारी नौकरी नहीं मिली', लिखकर यमुना नदी में कूदा युवक

‘सॉरी मम्मी-पापा, सरकारी नौकरी नहीं मिली’, लिखकर यमुना नदी में कूदा युवक

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकारी नौकरी ना मिलने के चलते युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है. मामला न्यू आगरा के नगला तलफी गांव का है. युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले WhatsApp पर स्टेटस भी डाला था.

WhatsApp स्टेटस में युवक ने लिखा था, ”मेरे मम्मी पापा बहुत अच्छे हैं. लेकिन मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पाया. वह मुझे बहुत प्यार करते हैं. उनके लिये एक सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाया. उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है.” पुलिस ने बताया कि युवक कर्मवीर सिंह की गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश की जा रही है.

थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मवीर सिंह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. परिवार वालों ने बताया​ कि उसने लाख कोशिश की लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिली. वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था. रविवार देर रात जब वह घर नहीं लौटो को परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. उसका मोबाइल और चप्पल यमुना नदी के पास नाव पर रखे मिले. जिससे आशंका जताई गई कि कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगा दी है.

पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से कर्मवीर को यमुना में ढूंढना शुरू किया. दो दिन बीत जाने के बाद मंगलवार सुबह से फिर से उसकी तलाश की जा रही है. वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कर्मवीर की मौत हो चुकी होगी. परिवार वालों को अभी भी उम्मीद है कि कर्मवीर लौट कर घर जरूर आएगा. वो लोग उसकी याद में रोए जा रहे हैं.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...