15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeखेलएशिया कप: पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, ये स्टार प्लेयर बाहर

एशिया कप: पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, ये स्टार प्लेयर बाहर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. साथ ही पीसीबी ने एशिया कप से ठीक पहले होने वाले नीदरलैंड दौरे के लिए भी टीम का ऐलान किया है.दोनों ही टूर्नामेंट में बाबर आजम ही कप्तान रहेंगे. तेज गेंदबाज हसन अली को दोनों ही टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया है. हसन अली इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे थे. उन्हें बाहर रखने का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है.

नीदरलैंड दौरे की टीम से 5 प्लेयर एशिया कप नहीं खेलेंगे
पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. इस सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, जिसमें से पांच को एशिया कप से बाहर किया गया है. नीदरलैंड दौरे पर जाने वाले यह पांच प्लेयर अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली और जाहिद महमूद हैं.इनको एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है. इनकी जगह एशिया कप की टीम में आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उस्मान कादिर को मौका मिला है.

28 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान मैच
एशिया कप का आगाज इसी महीने 27 अगस्त से शुरू होगा. एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा.इस इवेंट में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे, इसके बाद सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे जो 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होंगे. जबकि रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला होगा.

नीदरलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली, जाहिद महमूद, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी.

एशिया कप के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...