10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedभारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर...

भारत की तरफ दुनिया की नजर, गेहूं के बाद अब चावल कर सकता है परेशान

Published on

नई दिल्ली

गेहूं के निर्यात पर भारत सरकार की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद दुनिया के बड़े हिस्से में खाद्यान्न का संकट देखने को मिला। अब चावल को लेकर भी दुनिया को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल का निर्यातक है। इस बार बारिश की कमी की वजह से धान की खेती में काफी कमी देखी जा रही है। वहीं कम उत्पादन की भी आशंका है।

बढ़ती महंगाई और खाद्यान्न संकट के बीच धान के उत्पादन में कमी एक बड़ी समस्या बन सकती है। कम बारिश की वजह से इस बार धान की फसल में 13 फीसदी की कमी देखी गई है। देश के कुल उत्पादन का एक चौथाई पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में होता है। इस बार इन प्रदेशों में भी धान की रोपाई कम हुई है।

महंगाई में हो सकता है इजाफा
व्यापारियों को इस बात की चिंता है कि धान का कम उत्पादन एक तो महंगाई बढ़ा सकता है दूसरा एक्सपोर्ट पर बैन भी लग सकता है। भारत सबसे पहले देश के अंदर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। वहीं भारत दुनियाभर का 40 फीसदी चावल निर्यात करता है। ऐसे में कई ऐसे देशों में खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है जो भारत पर निर्भर हैं। भारत ने गेहूं और गन्ने के निर्यात पर पहले ही रोक लगा दिया है।

जानकारों के मुताबिक चावल की कुछ प्रजातियों के मूल्य बढ़ चुके हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा औऱ छत्तीसगढ़ में कम बारिश की वजह से बांग्लादेश से चावल की मांग बढ़ गई है। इसकी निर्यात की कीमत बढ़कर बढ़कर 400 डॉलर प्रति टन हो गई है जो कि दो महीने पहले 365 डॉलर प्रति टन थी।

यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनियाभर में गेहूं की कमी हो गई थी। इसके बाद कई देशों को उम्मीद थी की चावल से यह कमी पूरी की जा सकेगी। लेकिन उन्हें निराशा हासिल हो सकती है। भारत के कई हिस्सों में कमजोर मॉनसून की वजह से धान की फसल में कमी देखी जा रही है। हालांकि अब भी कई विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बारिश होती है तो रोपाई भी बढ़ सकती है। भारत दुनिया के 100 देशों को चावल निर्यात करता है। बांग्लादेश, चीन, नेपाल और मध्य एशिया के कुछ देश बड़े ग्राहक हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...