16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यकांग्रेस की और बढ़ेंगी मुश्किलें? गुजरात में 2 बड़े नेता छोड़ेंगे हाथ

कांग्रेस की और बढ़ेंगी मुश्किलें? गुजरात में 2 बड़े नेता छोड़ेंगे हाथ

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दो और बड़ा झटका लग सकता है। अटकलें हैं कि पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा सांसद राजू परमार जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चुनाव से ठीक 4 महीने पहले इस तरह बड़े नेताओं के साथ छोड़ने से पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

बताया जा रहा है कि गुजरात प्रभारी रघु शर्मा और पार्टी नेताओं के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रघु शर्मा और कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के बीच टकराव चल रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी अपने 10 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों के जरिए अभियान को धार देने में जुटी है, कांग्रेस पार्टी को घर संभालने में मेहनत करनी होगी।

गुजरात में कांग्रेस को पहले ही कई झटके लग चुके हैं। हार्दिक पटेल, जयराजसिन्ह परमार, केवल जोशियारा, इंद्रनिल राजगुरु, श्वेता ब्रह्मभट्ट जैसे नेता पहले ही पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। पाटीदार समुदाय के बड़े नेता और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल अब भगवा ओढ़ चुके हैं।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this