10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
HomeभोपालMP: पत्नियां बनीं पंच-सरपंच, पतियों को दिला दी गई शपथ, अधिकारी बोले-...

MP: पत्नियां बनीं पंच-सरपंच, पतियों को दिला दी गई शपथ, अधिकारी बोले- एक्शन लेंगे

Published on

दमोह,

मध्य प्रदेश के दमोह के गैसाबाद ग्राम पंचायत में नव-निर्वाचित महिला सरपंच और महिला पंच के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान पंचायत सचिव ने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों को शपथ दिला दी. पंचायत सचिव के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कलेक्टर ने इस मामले को संज्ञान में लिया है.

गैसाबाद ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति वर्ग से ललिता अहिरवार सरपंच निर्वाचित हुई हैं. इनकी जगह पति विनोद अहिरवार ने शपथ ली है. 11 महिला पंच भी निर्वाचित हुई हैं. बुधवार शाम गांव में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए. इस पंचायत के सचिव धुन सिंह हैं. इस पंचायत में 20 सदस्य हैं, जिसमें 11 महिलाएं और 9 पुरुष पंच पद पर चुने गए हैं. 11 पंच महिलाओं की जगह उनके पतियों ने ही शपथ ले ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में एक भी निर्वाचित महिला नहीं पहुंची.

जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि जो व्यक्ति जिस पद के लिए निर्वाचित हुआ है, उसे ही शपथ लेने का प्रावधान है. महिलाओं की जगह उनके पति शपथ नहीं ले सकते. यदि गैसाबाद पंचायत में यह हुआ है तो मैं जनपद सीईओ से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करूंगा. यहां पर जो महिलाएं जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुई हैं, उन्हीं को शपथ दिलाई जाएगी. इस मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई करेंगे.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...