33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'बहुत तकलीफ में हूं..', शोएब अख्तर ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

‘बहुत तकलीफ में हूं..’, शोएब अख्तर ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपनी सर्जरी करवा रहे हैं. घुटनों की सर्जरी करवाने पहुंचे शोएब अख्तर ने अस्पताल के बेड से एक वीडियो शेयर किया और फैन्स के लिए संदेश दिया. शोएब ने कहा कि वह इस वक्त तकलीफ में हैं और उन्हें फैन्स की दुआएं चाहिए.

46 साल के शोएब अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर की. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मौजूद शोएब अख्तर ने दोनों घुटनों की सर्जरी करवाई है. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि वह उम्मीद रखते हैं कि यह उनकी आखिरी सर्जरी होगी.

शोएब अख्तर ने कहा कि 5-6 घंटे की सर्जरी थी, दोनों घुटनों की. मैं तकलीफ में हूं आपकी दुआएं चाहिए. रिटायरमेंट के 11 साल बाद भी तकलीफ में हूं, मैं 4-5 साल और भी खेल सकता था. मुझे पता था ऐसा किया तो व्हील चेयर पर आ जाउंगा. लेकिन मैंने जो भी किया वो पाकिस्तान के लिए किया है, फिर मौका मिलता है तो दोबारा करुंगा.

आपको बता दें कि शोएब अख्तर पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कैसे वह घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं. शोएब अख्तर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री और अपने यू-ट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव हैं. पाकिस्तानी फास्ट बॉलिंग के लीजेंड शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 विकेट लिए, जबकि 163 वनडे में 247 विकेट लिए. जबकि उन्होंने 15 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले, जिसमें उनके नाम 19 विकेट हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...