21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 2495 मामले और 7 लोगों की...

दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 2495 मामले और 7 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 2495 नए मामले सामने आ गए हैं. इस बार मौत के आंकड़े में भी इजाफा देखने को मिला है. कुल 7 लोगों ने 24 घंटे के अंदर अपनी जान गंवाई है. दिल्ली में संक्रमण दर 15.41% चल रहा है.

अब संक्रमण दर ज्यादा होने के बावजूद भी राजधानी में सुस्त टेस्टिंग का दौर देखने को मिल रहा है. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 16,187 टेस्ट किए गए हैं. यहां भी आरटीपीसीआर की संख्या 10,451 रही है और एंटीजन की 5,736. इस समय दिल्ली की कम टेस्टिंग एक्सपर्ट्स को चिंता में डाल गई है. एक बार के लिए मामले गंभीर नहीं आ रहे हैं, लेकिन कम टेस्टिंग की वजह से जमीन की असल स्थिति भी पता नहीं चल पा रही है.

कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट की वजह से ही मामलों में ये तेजी देखने को मिल रही है. बढ़ते मामलों की वजह से राजधानी में मास्क को भी फिर मेट्रो और सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मास्क नहीं पहनने पर लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा. अब पाबंदियों का वापस लौटना लोगों को चिंता में डाल गया है. मामले तो पहले भी बढ़ रहे थे, लेकिन तब पाबंदियां देखने को नहीं मिली थीं. अब लंबे समय बाद राजधानी में फिर कुछ पाबंदियां लौट आई हैं.

वैसे दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मामले फिर बढ़ते दिख रहे हैं. गंभीर मरीजों की संख्या तो कही भी ज्यादा नहीं है, लेकिन बढ़ते मामलों का ट्रेंड स्पष्ट देखने को मिल रहा है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...