11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलफिलिप्स ने लगा दी 'लंका', तूफानी शतक लगाकर श्रीलंकाई टीम के उड़ाए...

फिलिप्स ने लगा दी ‘लंका’, तूफानी शतक लगाकर श्रीलंकाई टीम के उड़ाए होश

Published on

सिडनी,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 मुकाबलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार (29 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. मुकाबले के आकर्षण का केंद्र न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स रहे. फिलिप्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 64 बॉल पर 104 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. इस दौरान फिलप्स ने 10 चौके और चार छक्के उड़ाए.

टी20 वर्ल्ड के मौजूदा सीजन का यह दूसरा शतक है. इससे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी. फिलिप्स टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे एवं दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से केवल ब्रेंडन मैक्कुलम ही टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगा पाए थे. मैक्कुलम ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी.

फिलिप्स को मिले थे दो जीवनदान
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम एक समय चार ओवर्स की समाप्ति तक 15 रन पर ही तीन विकेट खो चुकी थी. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक बनाकर टीम को संकट से उबार लिया. फिलिप्स की पारी का ही नतीजा था कि न्यूजीलैंड की टीम सात विकेट पर 167 रन खड़ा कर पाई. फिलिप्स के अलावा डेरिल मिचेल (22) और मिचेल सेंटनर (11 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फिलिप्स को 12 एवं 45 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान भी दिया जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.

फिलिप्स के टी20 करियर का यह दूसरा शतक
ग्लेन फिलिप्स के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह दूसरा शतक हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंदों में 108 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के किसी प्लेयर का टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक था. 25 साल के ग्लेन फिलिप्स ने साल 2017 में डेब्यू करने के बाद से न्यूजीलैंड की टी20 टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं. फिलिप्स ने अबतक 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.61 की औसत से 1210 रन बनाए हैं.

विकेटकीपिंग-बॉलिंग भी कर सकते हैं फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था. 6 वनडे इंटरनेशनल में फिलिप्स ने अब तक 157 रन बनाने के अलावा तीन विकेट लिए हैं. उन्होंने दो साल पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भी भाग लिया था. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग कर सकते हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...