11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedअंजलि अरोड़ा कथित लीक्ड MMS के बाद तिरंगा लहराते आईं नजर, फैंस...

अंजलि अरोड़ा कथित लीक्ड MMS के बाद तिरंगा लहराते आईं नजर, फैंस से कह दी दिल की बात

Published on

‘लॉक अप’ फेम अंजलि अरोड़ा जिन्होंने ‘काचा बादाम’ पर चंद सेकेंड वीडियो बनाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की थी, वह इन दिनों एक कथित लीक्ड एमएमएस की वजह से सुर्खियां बंटोर रही हैं। कुछ ये दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की अंजलि हैं और कुछ का कहना है ये कि इसमें नजर आने वाली लड़की कोई और है। हालांकि जब इस बारे में अंजलि अरोड़ा से पूछा गया तो वह इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि ये वीडियो उनका नहीं है। ‘लॉक अप’ के समय से ही ऐसा होता आ रहा है। उन्होंने इस मामले में केस भी दर्ज करवाया है। खैर, अब वह काफी खुश हैं। उन्हें तिरंगे के साथ स्पॉट किया गया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो में वह सफेद क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। वहीं हाथ में वह एक बड़ा सा तिरंगा पकड़े हुए हैं। पपाराजी उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। इस दौरान वह सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई देती हैं। विरल भयानी के इंस्टा पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में भी अंजलि ने सभी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कहा है। साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया है।

अंजलि अरोड़ा फैन्स को बनाती हैं अपना दीवाना
बता दें कि हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो ‘सैयां दिल में आना रे’ रिलीज हुआ है। इसमें वह बेहद कमाल की लग रही हैं। यह गाना 1951 में आई फिल्म ‘बहार’ का है, जिसमें वैजयन्ती माला नजर आई थीं। अब इसके रीमेक में अंजलि अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। वैसे अंजलि इंस्टाग्राम पर फैन्स को दीवाना बनाती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...