19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यचेहरे पर मुस्कान, जब नीतीश ने लालू के लाल को दिया तेजस्वी...

चेहरे पर मुस्कान, जब नीतीश ने लालू के लाल को दिया तेजस्वी भव: का आशीर्वाद

Published on

पटना

जगह राजभवन। मौका नीतीश कुमार के आठवीं बार शपथग्रहण समारोह। नीतीश शपथ लेते हैं और कुर्सी पर बैठ गए। इसके ठीक बाद तेजस्वी यादव शपथ लेने आते हैं। शपथ लेकर जब वह राज्यपाल का अभिवादन करके आगे बढ़ते हैं तो अपने पिता लालू यादव के जिगरी दोस्त नीतीश कुमार का अभिवादन करते हैं। तेजस्वी नीतीश का पैर छूते हैं। इस दौरान नीतीश के चेहरे की मुस्कान उनकी जीत को भी बता रही थी। बिहार ने 2015 में भी इस जोड़ी को देखा था। लेकिन इसबार का नजारा ही कुछ और था।

जैसे ही तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छुए वो मुस्कुराकर उनका हाथ थाम लेते हैं और उन्हें अपनी बगल में बैठी कुर्सी पर बैठने का इशारा करते हैं। इसके बाद तेजस्वी नीतीश की बायीं तरफ रखी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

चेहरे पर मुस्कान, नीतीश-तेजस्वी साथ
जब तेजस्वी यादव नीतीश के बगल में बैठ जाते हैं तो उनके चेहरे पर काफी देर तक मुस्कान तैरती रहती है। इस दौरान तेजस्वी चुपचाप चाचा नीतीश के बगल में बैठे रहते हैं। तेजस्वी के बगल में बैठे नीतीश कुमार चुपचाप हाथ मल रहे हैं।

दूसरी बार डेप्युटी सीएम बने तेजस्वी
तेजस्वी यादव सिर्फ 32 वर्ष के हैं लेकिन बुधवार को उन्होंने दूसरी बार बिहार के डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। उनका जन्म 9 नवम्बर 1989 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। क्रिकेट के शौकिन तेजस्‍वी स्‍कूल में भी टाइम मिलने पर क्रिकेट खेलने चले जाते थे। उनका आईपीएल में भी चयन हुआ लेकिन 2010 में तेजस्वी ने क्रिकेट छोड़कर सियासी पारी का आगाज किया। उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी। साल 2015 में तेजस्वी यादव ने पहली बार चुनाव में एंट्री की। उन्होंने वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से ताल ठोकी। इस चुनाव में तेजस्वी को करीब 90 हजार वोट मिले। 2015 का विधानसभा चुनाव तो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन 2020 के चुनाव में तेजस्वी यादव ही आरजेडी का नेतृत्व कर रहे थे। चुनाव में बीजेपी के सतीश कुमार को हराया। इस बार जीत का अंतर लगभग 38 हजार हो गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...