25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलआशीष नेहरा हैं जैवलिन थ्रोअर... फिर पाक TV होस्ट के पीछे पड़े...

आशीष नेहरा हैं जैवलिन थ्रोअर… फिर पाक TV होस्ट के पीछे पड़े सहवाग, ऐसे किया ट्रोल

Published on

कहते हैं उत्साह ठीक होता है, लेकिन अतिउत्साह कई बार भारी पड़ जाता है। पाकिस्तान के एक टीवी होस्ट को ही ले लीजिए। महाशय ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को जैवलिन थ्रोअर बता दिया। यही नहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने आशीष नेहरा को हराकर बदला लिया है। इसके बाद तो मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने जो ट्रोल किया कि पूछिए मत।

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी टीवी होस्ट जैद हामिद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- चाचा अशीष नेहरा फिलहाल ब्रिटेन में पीएम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इस पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। जबरदस्त ट्रोल होने के बाद जैद हामिद का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, जैद हामिद नाम के होस्ट ने पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। उसमें उसने बताया कि अरशद ने आशीष नेहरा को हराते हुए बदला लिया है। उन्होंने लिखा- और, यह बात इस जीत को और भी शानदार बना देती है कि पाकिस्तानी एथलीट ने भारतीय भाला फेंक के हीरो आशीष नेहरा को बुरी तरह तबाह कर दिया। पिछले मुकाबले में आशीष ने अरशद नदीम को हराया था। क्या शानदार बदला लिया है।

शायद वह यह यहां कहना चाह रहे होंगे कि नीरज चोपड़ को अरशद ने हराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अरशद ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया था और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में नीरच चोपड़ा चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। दूसरी ओर, वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी अरशद को पीछे छोड़ते हुए सिल्वर जीता था, जबकि तोक्यो ओलिंपिक में चैंपियन रहे थे।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...