24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यCM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, अवैध बूचड़खानों से जुड़ा...

CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, अवैध बूचड़खानों से जुड़ा है मामला

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘औकात याद दिलाने’ और ‘बम से उड़ाने’ की धमकी मिली है. दरअसल ये धमकी उन्हें सीधे-सीधे नहीं बल्कि हिंदूवादी नेता देवेन्द्र तिवारी को मिली धमकी के साथ दी गई है. देवेन्द्र तिवारी ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की थी. इसके बाद उन्हें अब अज्ञात लोगों से ये धमकी मिली है. लखनऊ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

देवेन्द्र तिवारी को जो धमकी मिली है, उसमें किसी सलमान सिद्दीकी नाम के व्यक्ति ने भेजा है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुय कर दी है. इस चिट्ठी में धमकी भरे अंदाज में लिखा है- देवेन्द्र तिवारी तुझे कितनी बार समझाया गया है, लेकिन फिर भी तू मान नहीं रहा है. तेरी PIL की वजह से मुसलमानों के पेट पर लात पड़ रही है. इस वजह से सारे स्लॉटर हाउस बंद हो गए हैं. अब तू देख तेरा क्या हाल होता है. तू देवबंद से तो चालाकी से निकल गया, लेकिन अब तुझे और योगी आदित्यनाथ बम से उड़ाएंगे. अगले 15 दिन के अंदर तुझे इसका रिजल्ट मिलेगा. बाकी लोगों की गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे.

चिट्ठी में धमकी देने वाले ने असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मदनी को परेशान करने को लेकर भी निशाना साधा गया है. लिखा गया है- तुम लोगों ने हमारे रहनुमा असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना मदनी को रुलाया है. उनके एक-एक आंसुओं का बदला लेंगे हम लोग.लखनऊ पुलिस ने इस धमकीभरी चिट्ठी का संज्ञान लिया है और अब मामले की जांच कर रही है

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...