16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय मिसाइलों को डिटेक्ट करने में चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 रहा...

भारतीय मिसाइलों को डिटेक्ट करने में चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 रहा फुस्स, ब्रह्मोस के बाद स्कैल्प ने ड्रैगन के हथियारों की खोली पोल

Published on

इस्लामाबाद/नई दिल्ली

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक किए हैं। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के कम से कम 9 ठिकानों पर मिसाइल दागने की बात कही है। पाकिस्तान ने अभी तक कम से कम 26 आतंकियों के मारे जाने और 38 लोगों के घायल होने की बात कबूली है। लेकिन 90 से ज्यादा आतंक‍ियों के मारे जाने की संभावना है। लेकिन भारत के एयरस्ट्राइक ने चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। ब्रह्मोस के बाद स्कैल्प मिसाइल को भी डिटेक्ट करने में चीनी एयर डिफेंस फेल हो गया है। यानि, जिस एयर डिफेंस सिस्टम पर पाकिस्तान उछल रहा था, उसने उसे धोखा दे दिया है।

भारत की ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों को लेकर पहले से ही एक्सपर्ट्स कह रहे थे कि चीनी एयर डिफेंस के लिए उन्हें ट्रैक करना काफी मुश्किल है। लिहाजा पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय मिसाइलों के गिरने के बाद अब पाकिस्तान के लिए आगे का कदम उठाना इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि चीनी एयर डिफेंस के फेल होने से उनका भरोसा हिल गया होगा। भारतीय मिसाइलों की सटीकता, स्पीड और हमले की तीव्रता ने यह साबित कर दिया है कि चीन के रक्षा कवच में दरारें हैं।

चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और सीमापार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड्स और प्रशिक्षण ठिकानों पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों में फ्रांसीसी मूल की SCALP मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है, जिसने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। SCALP एक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है, जिसे फ्रांसीसी कंपनी MBDA ने विकसित किया है। यह राफेल लड़ाकू विमान से लॉन्च की जाती है और इसकी खासियतें इसे पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के खिलाफ बेहद खतरनाक बनाती हैं। इस मिसाइल की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है और ये एक स्टील्थ मिसाइल है, जिसमें रडार को चकमा देने की क्षमता है, जिसकी आज पुष्टि हो गई है। इस मिसाइल को पिन प्वाइंट टारगेट पर हमला करने, बंकरों और अंडरग्राउंड बेस को उड़ाने के लिए बनाया गया है।

पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में चीन और तुर्की की मदद से अपने एयर डिफेंस को मजबूत दिखाने की कोशिश की थी, जो आज भारतीय मिसाइलों के सामने बेअसर साबित हुआ है। पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 और LY-80/HQ-16 डिफेंस सिस्टम खरीदा था, जो नाकाम हो गया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जैमर और अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाए थे, जो इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस सिस्टम है, जो नाकाम हो गया है।

स्कैल्प ने कैसे पाकिस्तानी डिफेंस को किया नाकाम
SCALP मिसाइलें जमीन से बेहद नीचे उड़ती हैं, जिससे रडार पकड़ नहीं पाते। SCALP मिसाइल एक स्टील्थ मिसाइल है, इसके बॉडी पर स्टील्थ कोटिंग है, जिसकी वजह से इस मिसाइल का रडार रिफ्लेक्शन इतना कम है कि ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है। इसके अलावा संभावना है कि हो सकता है कि भारत ने इलेक्ट्रॉनिक डिकॉय का इस्तेमाल किया हो, जिससे पाक डिफेंस सिस्टम भ्रम में आ गया होगा। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को सरप्राइज किया है। क्योंकि भारत ने आज देश भर में मॉक ड्रिल की घोषणा कर रखी थी, जिससे पाकिस्तान को लग रहा था कि कम से कम आज तो हमला नहीं होने वाला है। यानि, भारत ने पाकिस्तान को तगड़ा सरप्राइज दिया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...