5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयआखिर वक्त में बिपरजॉय ने बदली चाल, गुजरात पहुंच रहे महातूफान से...

आखिर वक्त में बिपरजॉय ने बदली चाल, गुजरात पहुंच रहे महातूफान से जुड़े अपडेट

Published on

गुजरात की ओर बढ़ रहा महाचक्रवात ‘बिपरजॉय’ धीमा पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसकी लोकेशन अभी देवभूमि द्वारका से 190 किलोमीटर दूर पश्चिम-उत्‍तर पश्चिम (WNW) में है। महातूफान बिपरजॉय के आज रात जखौ बंदरगाह के पास से गुजरने की आशंका है। तूफानी रफ्तार से चल रहीं हवाएं आने वाले विकराल संकट की आहट दे रही हैं। समुद्र में कई मीटर ऊंची उठती लहरों के साथ देखने वालों का दिल भी बैठ रहा है। बस यही प्रार्थना हो रही है कि जब चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात में लैंडफॉल हो तब तक यह काफी धीमा पड़ चुका है। हालांकि, IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अब भी यह चक्रवात काफी नुकसान करने में सक्षम है। चक्रवात का असर राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली समेत नौ राज्यों में दिखेगा। साइक्लोन बिपरजॉय से जुड़ी अपडेटेड जानकारी देखिए।

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान कहां पर है
IMD ने गुरुवार दोपहर 2.25 बजे चक्रवात बिपरजॉय का लोकेशन शेयर किया। मौसम विभाग के अनुसार, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान सुबह 1.30 बजे जखौ पोर्ट (गुजरात) के लगभग 120km WSW और देवभूमि द्वारका के 170km WNW में मौजूद था। इसके आज रात तक जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के पास से गुजरने की संभावना है। IMD ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए चक्रवात का रेड अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात बिपरजॉय कब और कहां लैंडफॉल करेगा?
IMD के अनुसार, चक्रवात बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज शाम गुजरात के जखौ पोर्ट के पास से शुरू होगी। लैंडफॉल प्रोसेस आधी रात तक चलने की आशंका है।

चक्रवात बिपरजॉय का असर कहां-कहां दिखेगा
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाके सर्वाधिक प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है। पूरे गुजरात में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। पड़ोस के राजस्थान और मध्य प्रदेश तक चक्रवात का व्यापक असर रहेगा। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा, केरल और बिहार तक तूफान के चलते मौसम बदलेगा। समुद्र तट के पास वाले क्षेत्रों में असर ज्यादा रहेगा।

चक्रवात बिपरजॉय: कितनी तबाही लाएगा यह तूफान
NDRF के IG एनएस बुंदेला के अनुसार, ‘चक्रवात से कमजोर बिल्डिंग, खंबे, पेड़ आदि प्रभावित होंगे। हम अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।’

बचाव अभियान की क्‍या है तैयारी
चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा। हमारी टीम सौराष्ट्र, द्वारका, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर में भी तैनात हैं। हमारी एयरलिफ्ट के लिए भटिंडा, कुंडली और चेन्नई में 5-5 टीम रिजर्व में हैं। तट के 0-5 किमी के दायरे में और बाढ़ आशंका जगह पर रहे लोगों को निकाला है जिनकी संख्या 1 लाख से ऊपर है।
अतुल करवाल, NDRF के DG

​चक्रवात बिपरजॉय से पाकिस्‍तान में भी खतरा
भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार को पाकिस्तान में भी दस्‍तक देगा। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने चेतावनी दी कि आंधी और तूफान दोनों आने की संभावना है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। सिंध के सबसे गरीब शहरों में से एक, केटी बंदर को चक्रवात का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है और आधिकारिक तौर पर इसे पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। थट्टा और सुजावल में कई निचली बस्तियां, जिनमें से अधिकांश को पहले ही खाली कर दिया गया था, वहां बाढ़ देखी गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...