18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद में पकड़ा गया चलता-फिरता सेक्स रैकेट, एक कॉल, कार में लड़कियां...

फरीदाबाद में पकड़ा गया चलता-फिरता सेक्स रैकेट, एक कॉल, कार में लड़कियां और…

Published on

फरीदाबाद

एक कॉल पर लड़कियां सप्लाई करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को पता चला था कि कुछ लोग कार में सेक्स रैकेट चला रहे हैं। उनका कोई ठिकाना नहीं है। पैसे लेकर किसी भी होटल में चले जाते थे। आरोपी लड़कियों से फोन से ही संपर्क करते हैं। मामले में पुलिसकर्मी ने खुद कस्टमर बनकर कॉल की। कॉल पर उसकी एक युवक से बात हुई और उसने फोटो भेजकर लड़की सिलेक्ट करने को कही। इसके बाद आरोपी महिला तीन युवतियों के साथ कार में आई। पुलिसकर्मी ने उसे कस्टमर बनकर पैसे दिए और इशारा मिलते ही टीम से सभी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना एनआईटी प्रभारी सुनीता ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं पलवल, दिल्ली, यूपी के कानपुर और राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने थाना एनआईटी की टीम के साथ कार्रवाई की। सूचना मिलने के बाद आरोपी से मुख्य सिपाही जवाहर ने बात की। आरोपी ने लड़की भेजने के लिए होटल के पास 10 मिनट में आने को कहा। सिपाही सादे कपड़ों में था। मौके पर कुछ समय बाद एक कार आकर रुकी। इसमें बैठे शख्स ने फोन कर मुख्य सिपाही को अपने पास बुलाया और 6000 रुपये देने की बाद कही।

सिपाही ने 2000 के 3 नोट सामने वाली सीट पर बैठी महिला को दिए। महिला ने 2000 रुपये ड्राइवर को दिए और 4000 रुपये अपने पास रख लिए। मुख्य सिपाही ने टीम को इशारे से बुलाया। इसके बाद मौके से ड्राइवर प्रेम व 4 महिलाओं को काबू कर लिया। आरोपियों को थाना एनआईटी में ले जाकर वेश्यावृति के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सामने आया कि आरोपी करीब 5 महीने से इस काम को कर रहे है। आरोपी अपने ग्राहकों से फोन से संपर्क करते है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...