10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यतिरंगा रैली में शामिल हुए इसलिए मारा, कश्मीरी पंडित की हत्या पर...

तिरंगा रैली में शामिल हुए इसलिए मारा, कश्मीरी पंडित की हत्या पर आतंकी

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों पर हमला किया। इसमें से एक सुनील भट्ट की मौत हो गई है। वहीं कश्मीरी पंडित पिंटू कुमार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। आतंकी संगठन केएफएफ (कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन का कहना है कि सुनील भट्ट तिरंगा रैली में गए थे इसलिए उनकी हत्या की गई।

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के दिन भी आतंकियों ने दो जगहों पर ग्रेनेड अटैक किए थे। कुछ दिन पहले ही बडगाम में मुठभेड़ के दौरान आतंकी लतीफ राथर मारा गया था। इसके बाद दूसरी बार आम नागरिक पर आतंकियों ने हमला किया है।

नाम पूछकर आतंकियों ने की हत्या
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुनील पर हमला करने से पहले उनका नाम पूछा और फिर मार दिया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। सुनील भट्ट् की चार बेटियां हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील की हत्या ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।

सुनील के पड़ोसी ने बताया कि वह अपने भाई पिंटू के साथ बाग में काम कर रहे थे। इसके बाद आतंकी उनके पास पहुंचे और नाम पूछा। फिर आतंकियों ने गोली चला दी। एक गोली पिंटू को भी लगी। लोगों का कहना है कि जिस तरह से हमला किया गया है, ऐसा लगता है कि कई दिनों से उनकी रेकी की जा रही थी।

भाजपा नेता निर्मल सिंह ने कहा, आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। सुनील कुमार अपना काम कर रहे थे फिर भी आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के फैसलों की वजह से ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कश्मीर में बढ़ीं टारगेट किलिंग की घटनाएं
बता दें कि कश्मीर में इन दिनों टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। 12 मई को एक सरकारी कर्मचारी कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 17 मई को बारामूला में 52 साल के कारोबारी को मार दिया गया। 25 मई को टीवी ऐक्ट्रेस अमरीन भट्ट की बडगाम में हत्या की गई। 31 मई को कुलगाम में एक टीचर रजनी बाला को निशाना बनाया गया। 2 जन को बडगाम में 17 साल के प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई। 4 अगस्त को धारा 370 हटने की बरसी से ठीक एक दिन पहले पुलवामा में बिहार के प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...