19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्ययूट्यूबर बॉबी कटारिया को बीच सड़क बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, गैर-...

यूट्यूबर बॉबी कटारिया को बीच सड़क बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, गैर- जमानती वारंट जारी

Published on

देहरादून

देहरादून की एक अदालत ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को बीच सड़क में कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। देहरादून कैंट के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा और अन्य स्थानों पर टीमें भेजी जा रही हैं। पिछले सप्ताह ही बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था कटारिया को
कटारिया के साथ उसका देहरादून निवासी दोस्त भी मौजूद था। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया था। साथ ही पुलिस ने नियमानुसार पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस जारी किया है। पहले कटारिया के वकील ने कहा कि वे आएंगे, लेकिन नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया, मगर उसका भी कोई जवाब नहीं आया।

पुलिस ने भेजा तीन बार नोटिस
तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी कटारिया की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। इंस्पेक्टर कैंट राजेश सिंह रावत ने बताया कि कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट ने बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। देहरादून कैंट के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा और अन्य स्थानों पर टीमें भेजी जा रही हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this