21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलनौसिखए बॉलर्स के आगे धुरंधरों की निकली हवा, गजब टक्कर देकर हारा...

नौसिखए बॉलर्स के आगे धुरंधरों की निकली हवा, गजब टक्कर देकर हारा जिम्बाब्वे, भारत ने जीती सीरीज

Published on

हरारे

भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 5 विकेट से जरूर जीता, लेकिन यह कहने में थोड़ी भी परेशानी नहीं होनी चाहिए कि जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने गजब फाइट दी और भारतीय सूरमा टॉप ऑर्डर को फेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले वनडे में 10 विकेट की जीत दर्ज करने वाली टीम के कप्तान केएल राहुल 1 रन पर आउट हुए तो शिखर धवन और शुभमन गिल ने 33-33 रनों की पारी खेली। हालांकि, लक्ष्य इतना कम था कि संजू सैमसन के नाबाद 43 रनों की पारी ने जिम्बाब्वे को 25.3 ओवरों में ही हरा दिया।

इससे पहले टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 161 रन पर आउट कर दिया। दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में टीम में जगह बनाने वाले ठाकुर ने 12वें ओवर में जिम्बाब्वे को दोहरे झटके दिए। उन्होंने सात ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 42 गेंद में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए। उनके क्रीज पर आने के समय मेजबान का स्कोर 13वें ओवर में चार विकेट पर 31 रन था।

अनियमित ऑफ स्पिनर दीपक हुड्डा ने विलियम्स को आउट किया जिनका कैच डीप स्क्वेयर लेग पर शिखर धवन ने लपका। रियान बुर्ल ने 47 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए बल्लेबाज नहीं बचे थे। जिम्बाब्वे ने आखिरी तीन विकेट आठ गेंद के भीतर गंवा दिए जिनमें विक्टर एनयुची और तनाका चिवांगा रन आउट हुए। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने अगर निराशाजनक प्रदर्शन नहीं किया होता तो जिम्बाब्वे का स्कोर और कम होता।

विकेटकीपर संजू सैमसन ने अक्षर पटेल की गेंद पर एक कठिन कैच और स्टम्पिंग का मौका गंवाया। वहीं कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर आसान कैच छोड़ा। मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 6.1 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया जिससे भारतीय बल्लेबाजों को एशिया कप से पहले एक बार फिर जरूरी अभ्यास नहीं मिल सकेगा।

उछाल भरी हरारे एससी की पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। पहले तीन ओवर में मेजबान बल्लेबाज एक ही रन बना सके। सिराज ने आठवें ओवर में पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ठाकुर और कृष्णा ने विकेट लिए। सिकंदर रजा और विलियम्स की 40 रन की साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा। रजा ने उनकी गेंद पर ईशान किशन को कैच थमाया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...