19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालसरकारी तानाशाही! ठेले पर बीमार पिता को ले जाने की खबर दिखाई,...

सरकारी तानाशाही! ठेले पर बीमार पिता को ले जाने की खबर दिखाई, तीन पत्रकारों पर मुकदमा

Published on

भिंड

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पत्रकारों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने की एक खबर दिखाए जाने पर प्रशासन के द्वारा तानाशाही भरा रवैया देखने को मिला है। ज़िला कलेक्टर ने जिले के तीन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इन तीनों पत्रकारों पर धारा 420, 505 और धारा 59, 2008 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश के पत्रकारों में रोष है और वे बड़े आंदोलन करने की तैयारी में हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के भिंड जिले में तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपने बीमार पिता को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जा रहा था। इस बारे में जब स्थानीय पत्रकारों ने उस व्यक्ति से बात की उसने बताया कि एंबुलेंस लेने के लिए कई बार उसने कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची इसलिए उसने अपने बीमार पिता को एक ठेले पर ले जाने का फैसला किया। उसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलने वाली खबर को प्राथमिकता से दिखाया।

जांच रिपोर्ट में दावा- भ्रामक है खबर
सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक इस खबर का असर देखने को मिला और उसके बाद जिला जिला कलेक्टर सतीश कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये। इसके साथ ही एक जांच दल का गठन कर दिया। जांच दल ने कलेक्टर को रिपोर्ट पेश की और कहा कि यह खबर भ्रामक और झूठी है। परिवार ने एंबुलेंस के लिए कॉल करने का कोई प्रयास नहीं किया। उसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर तीन पत्रकारों पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया।

कौमरे पर कही थी पीड़ितों ने पूरी बात
पत्रकारों ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा अपने पिता को हाथ ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद वे पीड़ित के घर पहुंचे थे और पूरी मामले की पड़ताल की। पीड़ित ने उनको बताया कि कई बार उसने एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची और वह हाथ ठेले से अपने पिता को अस्पताल ले गया। इस पूरे मामले में परिवारजनों ने कैमरे पर बोला है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया था लेकिन यह बात अब प्रशासन मानने को तैयार नहीं है।

पत्रकारों का आरोप- प्रशासन ने पीड़ित परिवार पर डाला दबाव
पत्रकारों का आरोप है कि प्रशासन ने परिवार पर दबाव डाला है और कहा है कि जो सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं, उनको वापस ले लेंगे। इस कारण पूरा परिवार प्रशासन के दबाव में है। जिला कलेक्टर ने तानाशाही अपनाते हुए पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र रच उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिससे पूरे जिले के पत्रकारों में रोष है और अब धीरे-धीरे यह चिंगारी पूरे मध्य प्रदेश में फैलती जा रही है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...