7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'शुभ दीपावाली लिखा देख धोखे में खाई वेज बिरयानी', ठेले पर हिंदू...

‘शुभ दीपावाली लिखा देख धोखे में खाई वेज बिरयानी’, ठेले पर हिंदू संगठन का हंगामा

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जिसमें कुछ हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता विरोध जाता रहे हैं. वीडियो में हिंदू संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है क्योंकि मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपा कर उनको बिरयानी खिला दी.

ठेले पर लिखा था शुभ दीपावली और शुभ लाभ
बिरयानी खाने वाले एक युवक का यह आरोप है कि वह एक हिंदू संगठन से जुड़ा है. मुस्लिम युवकों ने अपने ठेले पर शुभ दीपावली और शुभ लाभ लिखा है. जिसकी वजह से उनको धोखा हुआ. उनको लगा कि वह हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है. ऐसे में उसने ठेले पर जाकर बिरयानी खा ली. जब उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि दुकानदार मुस्लिम है. इसके बाद बिरयानी खाने वाले संगठन के एक युवक ने वीडियो वायरल कर दिया.

इस घटना से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. हालांकि वीडियो वायरल हो जाने के बाद मुस्लिम युवक ने बिरयानी के ठेले को हटा दिया है. वहीं, आसपास के दुकानदारों का कहना है कि मुस्लिम युवकों ने पहचान छिपा कर दुकान लगाई थी और कारोबार किया था. इस संबंध में जब मीडिया ने पड़ताल की तो पता चला कि मुस्लिम युवक द्वारा वेज बिरयानी का ठेला लगवाया गया था.

पुलिस में नहीं की गई है कोई शिकायत
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है एक संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है. शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल हो जाने के बाद जांच की जा रही है. हालांकि वीडियो वायरल हो जाने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी जिला प्रशासन के अधिकारी से मिले हैं और कार्रवाई की मांग की है. लेकिन किसी भी हिंदू संगठन की तरफ से अभी लिखित में शिकायत नहीं दी गई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...