17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलवनडे क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं पुजारा, गेंदबाजों का उतारा बुखार,...

वनडे क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं पुजारा, गेंदबाजों का उतारा बुखार, 5 मैच में तीसरा शतक

Published on

नई दिल्ली

भारत के सीनियर टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रॉयल लंदन वनडे कप में तबाही मचा रहे हैं। प्रचंड फॉर्म में चल रहे पुजारा ससेक्स के लिए इस सीजन में तीसरा शतक जड़ा है। पुजारा ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे हैं। उन्होंने मिडिलसेक्स के लिए खेलते हुए महज 75 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था जबकि 90 गेंद में 132 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। पुजारा की इस दमदार बल्लेबाजी के बदौलत ही ससेक्स ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की कप्तानी कर रहे पुजारा ने अपनी आक्रामक पारी में 20 चौके और दो छक्के लगाए। ओपनर बल्लेबाज टॉम एलसोप ने 155 गेंद में 189 रन की पारी खेली। पुजारा और एलसोप ने तीसरे विकेट के लिए 240 रन की साझेदारी की। पुजारा ने इससे पहले वॉरविकशर के खिलाफ 107 और सरे के खिलाफ 174 रन बनाए थे। यह उनके लिस्ट ए करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले काउंटी चैम्पियनशिप में शानदार बल्लेबाजी के दम पर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी की थी।

भारत के लिए सिर्फ पांच वनडे खेले हैं पुजारा
रॉयल लंदन वनडे कप में बेशक पुजारा धूम मचा रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के इस सीनियर खिलाड़ी को देश के लिए सिर्फ पांच वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला है। पुजारा ने साल 2013 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह सिर्फ पांच मैच में खेले। उन्होंने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2014 में खेला था।

हालांकि वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। पुजारा टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 96 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 6792 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके खाते में 18 शतक और 33 अर्धशतक भी दर्ज है जबकि उन्होंने तीन बार दोहरा शतक भी लगाया है।

पुजारा के बाद ससेक्स के बल्लेबाज नहीं दिखा सके कमाल
इस मुकाबले में मिडिलसेक्स की टीम ने टॉस जीतकर ससेक्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टीम के लिए टॉम एलसोप और एलिस्टेयर ओरे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे हालांकि एलिस्टेयर ओरे अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और सिर्फ 28 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। एलिस्टेयर ओरे के बाद बल्लेबाजी करने उतरे टॉम क्लार्क भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

टॉम क्लार्क सिर्फ 9 रन बना सके। इसके बाद पुजारा ने टॉम एलसोप के साथ मिलकर पारी को संभाला। पुजारा के आउट होने के बाद डेलरे रॉलिन्स ने भी 14 रनों की पारी खेली जबकि ओलिवर कार्टर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...