11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्ययूपी के अमरोहा में सरफिरे ने की लड़की का गला घोंटने की...

यूपी के अमरोहा में सरफिरे ने की लड़की का गला घोंटने की कोशिश, वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ हुआ वायरल

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के अमरोहा का बताकर सोशल मीडिया पर एक विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी सड़क पर एक आदमी, अपने पैरों से एक लड़की का गला घोंटते हुए देखा जा सकता है. आसपास खड़े लोग लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और आखिर में वो लड़की को छुड़ा लेते हैं. बाद में सड़क पर लेटी लड़की बेसुध सी दिखती है. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि अमरोहा में एक मुस्लिम ने हिंदू लड़की को मारने की कोशिश की, क्योंकि उसने लड़के के प्रपोज करने पर उसे मना कर दिया.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “अमरोहा यूपी ….फिर एक जिहादी ने एक हिन्दू लड़की को मना करने पर अपना शिकार बनाने की कोशिश की”. इस दावे के साथ वीडियो को फेसबुक और एक्स पर शेयर किया जा रहा है. वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. फैक्ट चेक ने पाया कि ये घटना हाल ही में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हुई थी. लेकिन इसमें आरोपी और पीड़ित दोनों हिंदू समुदाय से हैं.

कैसे पता की सच्चाई?
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इस मामले से संबंधित कई खबरें मिलीं. जागरण की 6 जनवरी की खबर में बताया गया है कि ये अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र का एकतरफा प्यार का मामला है. खबर के मुताबिक, गजरौला में एक छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी. इसी दौरान छात्रा के गांव के ही रहने वाले राहुल नाम के एक युवक ने उसे रोक लिया. दोनों के बीच कुछ बातचीत होने के बाद लड़के ने छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया. फिर मफलर से उसका गला घोंटने का प्रयास किया. छात्रा को राहगीरों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया.

आजतक ने भी इस मामले के बारे में खबर छापी है जिसमें बताया गया है कि युवती की राहुल से दोस्ती थी. राहुल ने हाल ही में लड़की को किसी दूसरे लड़के से बात करते देख लिया था, जिससे वो नाराज हो गया. मामले को लेकर हमने गजरौला थाने के प्रभारी न‍िरीक्षक सनोज प्रताप स‍िंह से बात की. उन्होंने हमें बताया कि इस मामले में युवक और युवती दोनों हिंदू हैं और एक ही गांव, एक ही बिरादरी के हैं. घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. इस मामले पर अमरोहा पुलिस ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है जिसमें आरोपी राहुल के पिता का नाम धर्मवीर बताया गया है. हमारी जांच में ये बात स्पष्ट हो जाती है कि वीडियो के साथ झूठा सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...