22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यइतिहासकार इरफान हबीब गुंडा हैं...3 साल पुरानी घटना का जिक्र करते हुए...

इतिहासकार इरफान हबीब गुंडा हैं…3 साल पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बोले आरिफ मोहम्मद खान

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गुंडा’ करार दिया। केरल के राज्यपाल ने 2019 की कन्नूर विश्वविद्यालय की एक घटना को लेकर आरोप लगाया कि हबीब ने हाथापाई करके उनकी आवाज ‘दबाने’ की कोशिश की थी। दिसंबर 2019 की इस घटना का जिक्र करते हुए आरिफ खान ने आरोप लगाया कि हबीब भिड़ने के लिए उनके पास पहुंच गए थे। दिसंबर 2019 में कन्नूर विश्वविद्यालय में भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन हुआ था, जिसका उद्घाटन करने आरिफ खान पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में इरफान हबीब भी एक वक्ता थे।

इस कार्यक्रम में जैसे ही राज्यपाल अपना संबोधन शुरू करने वाले थे, ज्यादातर प्रतिनिधि अपनी सीट से खड़े हो गए थे और संशोधित नागरिकता कानून पर उनके रुख पर अपना विरोध जताने लगे थे। तब यह एक ज्वलंत मुद्दा था। राज्यपाल ने नई दिल्ली में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘क्या किसी अकादमिक विद्वान का काम झगड़ना है। इरफान हबीब गुंडा हैं। जब मैंने जवाब देने की कोशिश की तब उन्होंने हाथापाई करके मेरी आवाज दबानी चाही।’ यहां देखें वीडियो-

कुलपति को बताया अपराधी
कुछ ही दिन पहले आरिफ खान ने इस मुद्दे पर कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथ रवींद्रन की तीखी आलोचना की थी और उन्हें ‘अपराधी’ करार दिया था। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि कुलपति ने हबीब और अन्य को उनकी गंभीर आलोचना करते हुए भाषण देने के लिए लंबा वक्त दिया, लेकिन जब वह प्रश्नों का उत्तर देने के लिए खड़े हुए तब मुझपर हमला करने का प्रयास किया गया।

‘मेरे एडीसी के साथ धक्का-मुक्की हुई’
कुलपति के विरूद्ध अपनी ‘अपराधी’ टिप्पणी पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘आप सभी ने देखा कि कैसे मेरे एडीसी के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनकी कमीज फाड़ दी गई। हबीब सीधे मेरे पास आ गए।’ राज्यपाल के आरोपों पर तत्काल हबीब की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्यपाल ने 21 अगस्त को रवींद्रन पर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उनपर हमला करने की कथित साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।

कुलपति पर साधा निशाना
आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था, ‘शारीरिक रूप से मुझे चोट पहुंचाने की साजिश का वह हिस्सा थे। वह राजनीतिक कारणों से कुलपति के पद पर हैं। मुझे कुलपति ने वहां आमंत्रित किया था। जब मुझपर हमला किया गया, तब उनका क्या दायित्व था। क्या उनसे पुलिस में इसकी सूचना देने की उम्मीद नहीं थी? लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ पचास से अधिक मशहूर अकादमिक विद्वानों ने रवींद्रन के विरूद्ध आरिफ खान की ‘अपराधी’ संबंधी टिप्पणी की सोमवार को आलोचना की थी और कहा था कि किसी भी प्रख्यात अकादमिक विद्वान का ‘ऐसा उत्पीड़न’ रुकना चाहिए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this