24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर: उरी में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, घुसपैठ की...

जम्मू-कश्मीर: उरी में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया. जवानों ने सीमा पार कर रहे तीन आतंकियों को कमलकोट सेक्टर मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया. इससे पहले सेना ने अखनूर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था.न्यूज एजेंसी के मुताबिक कुल चार घुसपैठिए थे. खराब मौसम और कोहरे के कारण एक घुसपैठिए का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश की जा रही है. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं.

अखनूर सेक्टर में घुसपैठिए को खदेड़ा
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के जवानों ने आतंकियों की गुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. सीमापार से आए आतंकियों को सेना के जवानों ने खदेड़ दिया था. नौशेरा सेक्टर में बुधवार रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था.

नौशेरा में एक पाक आतंकी पकड़ा गया, दो फरार
भारतीय सेना ने बुधवार रात को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LOC पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया. इसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि विस्फोट में दो की मौत हो गई.

नौशेरा के झंगर सेक्टर में तैनात जवानों ने 21 अगस्त को तड़के एलओसी पर 2-3 आतंकियों की गतिविधि देखी. उनमें से एक आतंकी भारतीय चौकी के करीब आया और बाड़ काटने की कोशिश की. जब जवानों ने उस पर फायरिंग की तो उसने भागने की कोशिश की. हालांकि गोली लगने से एक आतंकी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया. आतंकी की पहचान PoK के जिला कोटली के सब्जकोट गांव निवासी तबराक हुसैन के रूप में हुई है. आतंकी तबराक हुसैन ने बताया कि उसे पाकिस्तान सेना के यूनुस चौधरी नाम के अधिकारी ने 20-25 हजार रुपये देकर भेजा था. आतंकी ने खुलासा किया कि अन्य आतंकियों के साथ मिलकर उसने 2-3 भारतीय सेना की पोस्ट की रैकी की थी ताकि उन्हें निशाना बनाया जा सके.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...