14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
HomeUncategorizedछोटी सी निक्कर पहन आधी रात एक्स हसबैंड के साथ दिखीं मलाइका,...

छोटी सी निक्कर पहन आधी रात एक्स हसबैंड के साथ दिखीं मलाइका, पूर्व जोड़ी को देख लोग बोले-‘फैमिली… फैमिली ही

Published on

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अपनी लाइफ में न्यू पार्टनर के साथ मूव ऑन कर चुके हों, लेकिन इसके बाद भी इस एक्स कपल की तस्वीरें-किस्से और एक-दूसरे संग जुड़ता उनका नाम आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक-दूसरे से अलग होने के 5 साल बाद भी ज्यादातर लोग इस जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं। वह न केवल दोनों के बीच एक कनेक्शन ढूढ़ने की कोशिश करते हैं बल्कि किसी कारण जब ये पूर्व जोड़ी साथ आती है, तो लोग कॉमेंट करने से भी नहीं कतराते।

ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा ही कुछ हमें बीती रात भी देखने को मिला, जब मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे अरहान को छोड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचें। इस दौरान न केवल एक्स कपल के बीच अपने बेटे को लेकर एक कमाल की बॉन्डिंग दिख रही थी बल्कि हमेशा ही तरह मलाइका का स्टाइल भी ऐसा था, जिसने सामने आते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

पढ़ाई के लिए अमेरिका जा रहे थे अरहान
दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अपनी हायर एजुकेशन के लिए इन दिनों अमेरिका में पढ़ रहे हैं। ऐसे में वह कुछ दिनों का ब्रेक लेकर पिछले दिनों इंडिया आए थे। अब जब उनकी छुट्टियां खत्म होने को हैं, तो मलाइका-अरबाज अपने बीच के मतभेद को भुलाकर अपने बेटे को सी-ऑफ करने मुंबई एयरपोर्ट पहुचें।

इस दौरान तीनों ही लोग न केवल इन स्टाइल क्लोद्स में दिख रहे थे बल्कि मलाइका-अरबाज के बीच बॉन्डिंग देख उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो गए। एक बंदा जहां इन्हें साथ देख बोला ”फैमिली… फैमिली ही होती है’, तो एक ने कहा ‘अरहान को बहुत बुरा लगता होगा।’ पार्टी में जब मलाइका अरोड़ा का हो गया एक्स पति की गर्लफ्रेंड से आमना- सामना, एक झटके में हसीना चुरा ले गई दिल

अब कर लें जरा इनके स्टाइल की बात
सबसे पहले सलमान खान के भाई अरबाज की बात करते हैं, तो उन्होंने इस दौरान डार्क कलर की चेक्ड शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने टेन ब्राउन कलर की स्लीक पैंट्स वेअर की थी। वहीं क्लीन फेस के साथ अपने लुक को अरबाज ने वाइट स्नीकर्स के साथ राउंड ऑफ किया था, जोकि 55 की उम्र में भी उन्हें यंग दिखाने में कोई कमी नहीं कर रहा था।वहीं अरहान की बात करें, तो उन्होंने अपनी कूल मॉम की तरह बेहद कम्फर्टेबल लुक कैरी किया था, जो न केवल ट्रैवलिंग के लिहाज से एकदम बढ़िया लग रहा था बल्कि वह इसमें ऐस करते भी दिखे।

मलाइका ने कर दिया सबको साइड
नो डाउट अरबाज और अरहान दोनों ही काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे। लेकिन मलाइका का स्टाइल ऐसा था, जिसने आते ही सबसे लाइमलाइट छीन ली। दरअसल, अदाकारा ने इस दौरान बहुत ही कॉम्फी, इजी-ब्रीजी और ब्रीदेबल ऑउटफिट पहना था, जिसमें कंफर्ट की दूर-दूर तक कोई कमी नहीं थी।

मलाइका ने अपने लिए पेस्टल कलर की शर्ट चुनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग के शॉर्ट्स के साथ टीमअप किया था। शर्ट की फिटिंग ओवरसाइज्ड लुक में रखी थी, जिसकी हेमलाइन एसिमिट्रिकल पैटर्न में स्टाइल की थी। कार हादसे के बाद पहली बार दोस्तों संग बाहर निकलीं मलाइका ने पहन डाले इतने बोल्ड कपड़े, करिश्मा-करीना के लुक पर भी फिर गया पानी

सिंपल अंदाज में भी दिखा दिया किलर लुक
अपनी ग्लैमरस अपील को मैंटेन रखने के लिए मलाइका ने जिस अटायर को वेअर किया था, उसमें फुल स्लीव्स दी गई थीं, जिसमें आगे की तरफ एक लाइन बटन्स लगे थे। वहीं इसके साथ उन्होंने सेम कलर के सेल्फ-स्ट्राइप्ड शॉर्ट्स डाले हुए थे, जो उन्हें उनका बेस्ट लुक दे रहे थे। वहीं लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने फेस पर लाइट मेकअप लगाया था, जिसके साथ अपने बालों को बन में स्टाइल किया था। वहीं पैरों में उन्होंने वाइट स्नीकर्स डाले थे, जोकि इस लुक को एकदम बढ़िया से कॉम्पलिमेंट कर रहे थे।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...