15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलमैच देखने मैं कराची गई थी... पाक से मुकाबले में भारत को...

मैच देखने मैं कराची गई थी… पाक से मुकाबले में भारत को शुभकामनाएं दे प्रियंका ने सुनाया किस्सा

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले का दोनों देशों के खेलप्रेमियों को इंतजार है। भारत में सियासी जगत के ‘खिलाड़ी’ भी कितने उत्साह है, यह इसी से जान लीजिए कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने एक स्पेशल मेमरी भी साझा की है। उन्होंने बताया कि कई सालों पहले वह इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कराची गई थी।

32 सेकेंड के वीडियो में प्रियंका ने बताया, ‘मैं कभी भी उस क्षण को नहीं भूल सकती, जब भारतीय टीम जीती। जितने भी हम नेता थे चाहे बीजेपी के थे, कांग्रेस के थे, जो भी गया था मैच देखने के लिए सभी खुशी से कूदने लगे।’ उन्होंने आगे कहा कि 28 अगस्त को इंडिया पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच है। पूरे देश की तरफ से, अपनी तरफ से पूरे परिवार की तरफ से अपनी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बेस्ट ऑफ लक, जी जान से खेलिए और जीतकर आइए।

हिसाब चुकता करना चाहेगा भारत
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी 10 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाक के हाथों मिली हार को भूली नहीं है, इसलिए दुबई में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम अपना पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी। भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान शामिल हैं।

वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली शामिल हैं।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...