17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट को दी गई थी मेथामफेटामाइन ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

सोनाली फोगाट को दी गई थी मेथामफेटामाइन ड्रग, गोवा पुलिस का दावा

Published on

पणजी

बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से पहले उनको रेस्टोरेंट में आरोपियों ने ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्टोरेंट के मालिक एडविन न्यून्स और कथित ड्रग तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्टोरेंट के वॉशरूम से जब्त किया गया है। दलवी ने कहा, ‘फोगाट को जो मादक पदार्थ दिया गया, उसे मेथामफेटामाइन के रूप में पहचाना गया है।’ सहयोगी सिंह और सांगवान पर हत्या के आरोप में जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांवकर ने सांगवान को ड्रग की आपूर्ति की थी
गांवकर ने कथित तौर पर सिंह और सांगवान को ड्रग की आपूर्ति की थी। गांवकर अंजुना के उस होटल का कर्मचारी है, जहां फोगाट ठहरी थीं। पूर्व टिकटॉक कलाकार और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सत्र की प्रतिभागी रहीं फोगाट की गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पहले नशीला पदार्थ देने का था शक
पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि सांगवान और सिंह ने पानी में कथित तौर पर कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था और उसे फोगाट को पीने के लिए मजबूर किया था। बता दें कि फोगाट (42) को 23 अगस्त की सुबह उनके होटल से उत्तरी गोवा जिले में अंजुना स्थित सेंट एंथनी हॉस्पिटल मृत हालत में लाया गया था। एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को सांगवान और सिंह को 10 दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

हत्या की सीबीआई जांच की मांग
इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने कथित हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा, ‘कई नेताओं ने कहा कि उनकी (फोगाट की) मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन आखिरकार यह खुलासा हुआ कि उनकी हत्या की गई है। प्रत्येक पहलू की जांच की जानी चाहिए। इस तरह के मामले की सीबीआई से जांच कराने की जरूरत है।’

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...