17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसोनाली फोगाट केस में तंत्र-मंत्र का क्या है रहस्य? ड्रग्स ऐंगल के...

सोनाली फोगाट केस में तंत्र-मंत्र का क्या है रहस्य? ड्रग्स ऐंगल के बाद नया खुलासा

Published on

हिसार

सोनाली फोगाट की हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब इस घटना में तंत्रमंत्र का ऐंगल सामने आ रही है। आरोप है कि सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने कई बार वशीकरण के लिए तांत्रिक बुलवाए थे। वह तंत्रमंत्र करवाता था। वह रोहतक का रहने वाला है और वहां से तांत्रिकों को बुलाकर लाता था। सुधीर के बारे में यह भी सामने आया है कि उसने रोहतक में कई लोगों के साथ फ्रॉड किया। कई किसानों को ठगने के बाद वह भागकर हिसार चला गया था।

ऋषभ बेनीवाल ने बताया कि तांत्रिक को लेकर आया। सोनाली से कहा कि बहुत पहुंचे हुए बाबा हैं। सब भविष्य बताते हैं। सुधीर तीन साल से सोनाली से जुड़ा था। सुधीर ने एक षडयंत्र रचा। उसने तांत्रिक को सोनाली के अंदर की बातें बताईं। उस तांत्रिक ने सोनाली के दिमाग में यह बातें भरीं कि आपकी जान को खतरा है। आपका रक्षक आसपास ही है। तांत्रिक ने इशारों में सोनाली को यह यकीन दिलवाया कि सुधीर ही उसकी रक्षा कर सकता है।

सोनाली को घंटों बंद करके रखता था सुधीर
सोनाली फोगाट के पीए पर आरोप है कि वह कई तांत्रिकों के संपर्क में था और सोनाली के ऊपर तंत्रमंत्र करवाता था। उसने सोनाली को सबसे दूर कर दिया था। वह ही सोनाली को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज करता था। दावा किया जा रहा है कि तंत्रमंत्र के बाद से सोनाली के व्यवहार में बदलाव होने लगा था। वह गुमसुम रहने लगी थी। वह सुधीर के साथ घंटों कमरे में बंद रहती थी।

राखी भाई ने लगाए आरोप
ऋषभ ने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि सोनाली उन्हें राखी बांधती थीं। वह निडर थी लेकिन सुधीर के सामने बेबस सी नजर आती थी। ऐसा लगता था कि सोनाली सुधीर के कंट्रोल में थी लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। सुधीर हमेशा सोनाली को परिवार से दूर रखता था। ऋषभ ने बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि कुछ तो है जिससे सुधीर ने सोनाली को कंट्रोल कर रखा है।

सोनाली की बेटी ने भी पीए पर लगाए थे आरोप
सोनाली के बेटी ने उनके पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे वह बिल्कुल पसंद नहीं था। वह जब अपनी मां को फोन करती तो उनका पीए ही उठाता था। फोन उठाकर कहता था मां बिजी हैं। कभी उनसे बात नहीं कराता था। मां का पलटकर कई बार फोन भी नहीं आता था। बाद में वह मां से पूछती थी तो वह भी कहती थीं कि सुधीर सांगवान ने नहीं बताया। कहीं भी वह मां के साथ जाती तो बोलता था कि जल्दी चलो, बातें करोगी तो यहीं पूरा टाइम निकल जाएगा। परिवार से दूर रखने की कोशश करता था। हमें वो लोग अच्छे नहीं लगते थे।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...