15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपार्टी के दौरान खिलाड़ियों ने की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल

पार्टी के दौरान खिलाड़ियों ने की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Published on

नई दिल्ली ,

ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल क्लब Glen Waverly के प्लेयर्स के एक वायरल वीडियो पर हंगामा मच गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करने वाले प्लेयर्स पर एक्शन की मांग हो रही है.एक पब में पार्टी के दौरान कथित तौर से प्लेयर्स ने अश्लील हरकत की थी. वीडियो वायरल होने के बाद उनके फुटबाल क्लब ने प्रतिक्रिया दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी का वायरल हुआ वीडियो 14 अगस्त का है. एक पब में पार्टी के दौरान मेलबर्न के फुटबॉल क्लब Glen Waverly के प्लेयर्स ने अश्लील हरकत की थी.वीडियो में प्लेयर्स को पब्लिक प्लेस में सेक्सुअल एक्टिविटी करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान प्लेयर्स नशे में धुत थे और उनपर दूसरे लोगों से गाली-गलौज का भी आरोप लगा. इस दौरान टीम के बाकी लोग उनकी इस हरकत पर चीयर कर रहे थे.

इस घटना की क्लिप वायरल होने के बाद आस्ट्रेलिया में इन आरोपी प्लेयर्स के खिलाफ एक्शन की मांग उठने लगी. मामला बढ़ता देख फुटबाल क्लब ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया- ‘हमारी संस्कृति और इस घटना के दौरान हुए हमारे मूल्यों के गंभीर उल्लंघन के लिए क्लब तत्काल कार्रवाई कर रहा है.’

हालांकि, क्लब ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कहते हुए इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया. फुटबाल क्लब Glen Waverly ने यह दावा किया कि प्लेयर्स ने जिस पार्टी में ये हरकत की, वो ना तो क्लब की ओर से ऑर्गनाइज की गई थी और ना ही इसकी मंजूरी दी गई थी. वहीं, फुटबाल प्लेयर्स की इस हरकत से खेल जगत में हलचल है. इस घटना ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं और लोग आरोपी प्लेयर्स के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे. फिलहाल, अब सबकी निगाहें फुटबाल क्लब पर हैं कि वो सार्वजनिक स्थान पर अपने प्लेयर्स की इस हरकत पर क्या एक्शन लेगा.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...