16 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में 21 साल से कम उम्र के किशोरों को व्हिप्ड क्रीम...

अमेरिका में 21 साल से कम उम्र के किशोरों को व्हिप्ड क्रीम क्यों नहीं खाने दे रही सरकार

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पिछले साल एक ऐसा कानून लागू किया गया, जिसके तहत 21 साल से कम उम्र के किशोरों को व्हिप्ड क्रीम का कैन बेचना प्रतिबंधित है. हालांकि, यह कानून नवंबर 2021 में प्रभावी हुआ. लेकिन खुदरा ग्रोसरी स्टोर्स ने हाल ही में इस कानून को लागू किया है. सरकार का कहना है कि इस कानून को लाने का उद्देश्य किशोरों को व्हिप्ड क्रीम यानी फेंटी हुई क्रीम का सेवन करने से रोकना है. व्हिप्ड क्रीम में नाइट्रस ऑक्साइड होती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अधिक मात्रा में लेने पर नशे की तरह काम करता है.

इस कानून का समर्थन करने वाले अमेरिकी सीनेटर जोसेफ अडाबो ने जारी बयान में कहा कि नाइट्रस ऑक्साइड एक तरह का रसायन है. लेकिन अगर व्हिप्ड क्रीम का उपयोग उचित रूप से नहीं किया जाता तो यह बहुत घातक हो सकता है.व्हिप्ड क्रीम कैन को आधुनिक भाषा में Whippets कहा जाता है. किशोरों में तेजी से व्हिप्ड क्रीम के सेवन का चलन बढ़ रहा है. इसमें मौजूद नाइट्रस ऑक्साइड इसे घातक बनाती है, जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक है.

न्यूयॉर्क के स्टोर्स अब इस कानून को अपने यहां लागू कर रहे हैं. स्टोर्स ने 21 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए कैन स्वीट टॉपिंग्स की खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. 21 साल से कम उम्र के युवाओं को व्हिप्ड क्रीम कैन बेचने पर 250 डॉलर का जुर्माना है और यह अधिकतम 500 डॉलर तक हो सकता है.

बता दें कि नाइट्रस ऑक्साइड को लाफिंग गैस (Laughing Gas) भी कहा जाता है. इसके तय मात्रा से अधिक इनहेल करने पर बेहोशी, ब्लड प्रेशर कम होना, हार्ट अटैक और अचानक मौत हो सकती है. इसके लंबी अवधि के संभावित प्रभावों में साइकोसिस और मेमोरी लॉस भी है.

जब अडाबो को नाइट्रस ऑक्साइड के हानिकारक प्रभावों के बारे में पता चला तो उन्होंने किशोरों को व्हिप्ड क्रीम बेचने पर पाबंदी लगाने वाले कानून का समर्थन किया. उन्होंने इस कानून को इस समस्या से निपटने का जरूरी कदम बताया.उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के स्रोत के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रही हैं. वे इसे सुरक्षित मानते हैं जबकि यह गलत धारणा है.

इसे लागू करने में देरी के बारे में पूछने पर न्यूयॉर्क एसोसिएशन ऑफ कंविनिएंस स्टोर्स (Newyork Association of COnvenience Stores) के अध्यक्ष केन सोप्रीस ने कहा कि कानून को ट्रैक करने की समस्याओं की वजह से इसमें देरी हुई. उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले ही इसका पता चला और इसके बाद ही उन्होंने इस नियम के बारे में अन्य लोगों को इसके बारे में बताना शुरू किया.

सबस्टेंस एब्यूज एंड मेंटल हेल्थ सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, युवाओं में व्हिप्ड क्रीम का क्रेज बहुत अधिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 से 17 साल के 4.6 फीसदी किशोर इसका दुरुपयोग करते हैं.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...