14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआरोप, वादे, सपने... खत्म हो रही ब्रिटेन में PM की रेस, सुनक...

आरोप, वादे, सपने… खत्म हो रही ब्रिटेन में PM की रेस, सुनक या लिज ट्रस? 5 को विजेता का ऐलान

Published on

लंदन

आने वाले कुछ दिनों में ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। 10 डाउनिंग स्ट्रीट की चाबी ऋषि सुनक को मिलेगी या लिज ट्रस को, इसका फैसला लाखों टोरी सदस्य करेंगे। दोनों उम्मीदवार की किस्मत का फैसला शुक्रवार को बैलेट बॉक्स में बंद हो जाएगा। शुक्रवार शाम 5 बजे वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी जिसके बाद 5 सितंबर को विजेता के नाम की घोषणा होगी। ब्रिटेन में सात हफ्तों की प्रतिद्वंद्विता अब खत्म होने वाली है। गुरुवार को बोरिस जॉनसन ने विजेता को अपना ‘पुरजोर समर्थन’ देने का वादा किया है।

बोरिस जॉनसन के बाद जो भी 10 डाउनिंग स्ट्रीट में जाएगा उसके सामने कई चुनौतियां होंगी। सबसे बड़ी समस्या फिलहाल कॉस्ट ऑफ लिविंग की है क्योंकि महंगाई ने लोगों के आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे ने इस राजनीतिक बदलाव की नींव रखी थी। नए प्रधानमंत्री की रेस में सुनक शुरुआत से ही आगे चल रहे हैं और उन्हें सबसे अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है।

सट्टेबाज लिज ट्रस के साथ
टैक्स कटौती के वादों के साथ आईं लिज ट्रस ने सुनक के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इन्हीं वादों की वजह से कई ओपिनियन पोल ट्रस को बढ़त देते हुए दिख रहे थे। सट्टेबाजों का कहना है कि लिज ट्रस एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही हैं। सुनक और ट्रस की गर्मियां चुनाव प्रचार में गुजरी हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और टोरी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए लुभावने वादे किए। करीब 180,000 टोरी सदस्यों के पास 2 सितंबर तक किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का अधिकार है।

क्या ब्रिटेन को मिलेगा पहला अश्वेत प्रधानमंत्री?
सबसे अधिक वोट हासिल करने वाला टोरी पार्टी का नेता और ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनेगा। सुनक को टोरी पार्टी में एक ‘उभरते हुए नेता’ के रूप में देखा जा रहा है। राजनीति में आने से पहले वह एक इन्वेस्टमेंट फर्म के को-फाउंडर थे। वहीं लिज ट्रस सितंबर 2019 से ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक इकोनॉमिस्ट और अकाउंटेंट के रूप में कार्य करती थीं। अगर सुनक यह चुनाव जीतते हैं तो वह ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री होंगे।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...