8.8 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराष्ट्रीयबढ़ रहीं धड़कनें! देखिए जरा चांद पर कदम रखने से पहले विक्रम...

बढ़ रहीं धड़कनें! देखिए जरा चांद पर कदम रखने से पहले विक्रम ने भेजा क्या नया वीडियो

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान ने चंदा मामा की कुछ और तस्वीरें भेजी हैं। इसरो ने आज ट्वीट कर बताया कि मिशन एकदम तय समय पर है। सभी सिस्टम की अच्छे से जांच परख की जा रही है। लैंडर विक्रम अपने लक्ष्य की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है। इसरो ने ट्वीट कर कहा कि बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) में जोश से भरा हुआ और यहां जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

इस वीडियो में चांद की सतह के बारे में इसरो ने जानकारी दी है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट कल शाम 5 बजकर 20 मिनट से किया जाएगा।

इसरो ने बताया कि लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) के जरिए चांद की कई तस्वीर ली गई है। इसरो ने बताया कि 19 अगस्त को ली गई ये तस्वीरें चांद की सतह से 70 किलोमीटर ऊपर से ली गई थीं। एजेंसी ने बताया कि LPDC लैंडर मॉड्यूल को ऊंचाई का अंदाजा बताता रहता है। ताकि लैंड करने से पहले विक्रम इन डेटा को अपने मैप से मिलान कर सके।

लैंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा। बेंगलुरु के MOX में सभी वैज्ञानिक अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं। इसरो ने कहा कि सभी तैयारियों की अंतिम जांच की जा रही है। इसके बाद मिशन का फाइनल काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि टीम अब अंतिम चरण में जुट गई है। उन्होंने कहा कि हर चीज को जांचा परखा जा रहा है।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई...

More like this

संसद सत्र के बाद विपक्षी नेताओं से मिले पीएम मोदीस्पीकर बिड़ला, मल्लिकार्जुन खड़गे व सोनिया गांधी भी रहीं मौजूद

नई दिल्ली।संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी...

नेवल गन देश की सुरक्षा में निभाएगी निर्णायक भूमिका – रंजन कुमार—बीएचईएल ने डिस्पैच की 50वीं एसआरजीएम नेवल गन

हरिद्वार |बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते...

PESEB द्वारा एनएमडीसी में निदेशक (कार्मिक) पद हेतु चयन बैठक 23 दिसंबर को

नई दिल्ली। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत लोक उपक्रम चयन...