24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयबॉबी कटारिया अंडरग्राउंड, मोबाइल किया बंद, लुकआउट सर्कुलर जारी

बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड, मोबाइल किया बंद, लुकआउट सर्कुलर जारी

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह फ्लाइट में सिगरेट पीता नजर आ रहा था. इस मामले में स्पाइस जेट की ओर से शिकायत दी गई थी. दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है.

अब पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बॉबी कटारिया के कई ठिकानों पर रेड की गई है, लेकिन वह मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया है, लेकिन बॉबी कटारिया को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी के खिलाफ दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज है.

जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को स्पाइस जेट की ओर से जसबीर सिंह ने IGI एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके साथ ही सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था.

21 जनवरी को स्पाइस जेट में की थी यात्रा
स्पाइस जेट की ओर से शिकायत में कहा गया था कि बॉबी कटारिया ने 21 जनवरी को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-706 से यात्रा की थी. इसमें बॉबी ने स्मोकिंग करने के बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी. इसमें वह लाइटर जलाकर सिगरेट पीता दिखाई दिया था.

वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बॉबी ने अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म का हिस्सा बताया था, इसके साथ ही कहा था कि यह वीडियो साल 2019 में दुबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया था.

 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...