25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को बड़ा झटका! 3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा

टीम इंडिया को बड़ा झटका! 3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा

Published on

नई दिल्ली

भारत के सीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी, जिसके कारण वह अनिश्चित समय तक खेल से बाहर रहेंगे। जडेजा एशिया कप में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पहले दो मैचों में खेले थे। वह अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम में जरूरी संतुलन देते हैं, जिससे 33 साल के इस अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिये बड़ा झटका होगी।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘जडेजा की दाहिने पैर के घुटने की चोट काफी गंभीर है। उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी होगी और वह अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। इस समय अगर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की चिकित्सा टीम के आकलन को देखा जाए तो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती।’

अभी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह ‘एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल)’का मामला है जिससे उबरने में छह महीने से ज्यादा का समय लग सकता है, लेकिन कुछ हद तक कहा जा सकता है कि जडेजा कम से कम तीन महीनों के लिये खेल से बाहर रहेंगे।

यह समझा जा सकता है कि जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से समस्या रही है और पिछले एक साल को देखें तो वह खुद को सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में बदल रहे हैं, जिसमें उनकी बाएं हाथ की स्पिन उनकी मुख्य भूमिका से दूसरे कौशल में तब्दील हो रही है।

माना जा रहा है कि गेंदबाजी के समय उनके फ्रंट फुट को रखने के दौरान उनके दाहिने घुटने पर दबाव पड़ता है। अपने सीनियर करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में जडेजा ने सभी प्रारूपों में करीब 630 मैचों में 7000 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर 897 विकेट झटके हैं, जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और आईपीएल मैच शामिल हैं। सीनियर स्तर पर उन्होंने 13,000 रन बनाए हैं।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...