19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यअथर्व बनकर फैजल ने हिन्दू युवती से की शादी, राज खुलने पर...

अथर्व बनकर फैजल ने हिन्दू युवती से की शादी, राज खुलने पर पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Published on

लखनऊ

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी फैसल अहमद को रविवार को गिरफ्तार किया है। फैसल ने खुद को हिंदू धर्म का बताकर युवती से शादी की। इसके बाद पीड़िता को अपने घर नहीं ले गया और एक अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। वहीं, युवती के विरोध पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

दो लड़कियों के साथ रह चुका आरोपी- पीड़िता
पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जलाकर मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि इससे पहले भी फैजल के दो हिंदू लड़कियों के साथ संबंध रह चुके थे। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में मामले की शिकायत की। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि आरोपी फैजल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
पीड़िता पेशे से योगा टीचर है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम अथर्व बताया था। आरोपी एक जिम का संचालक है। आरोपी ने ही जिम में नौकरी दिलाई थी और शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद अपनी मां से भी युवती की मुलाकात कराई थी। आरोप है कि अथर्व ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने जानकीपुरम स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...