12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलफखर जमां ने गिफ्ट किए 8 रन, बॉलर ने पकड़ा सिर तो...

फखर जमां ने गिफ्ट किए 8 रन, बॉलर ने पकड़ा सिर तो बाबर के उड़े होश, रवि बिश्नोई की बल्ले-बल्ले

Published on

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले का आखिरी ओवर था। एक छोर पर भुवनेश्वर कुमार थे तो स्ट्राइक पर विराट कोहली थे। शुरुआत 3 गेंदों पर शॉट लगने के बावजूद विराट रन के लिए नहीं दौड़ सके, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं भुवी स्ट्राइक पर आते ही आउट न हो जाएं। अगर ऐसा हुआ तो जो रन बनने हैं वह भी नहीं बनेंगे, लेकिन चौथी गेंद पर वह 2 रन के लिए दौड़ पड़े और रन आउट हो गए। अब मैदान पर रवि बिश्नोई आए, जिन्हें आखिरी दो गेंदों में फखर जमां ने दो चौके गिफ्ट किए।

तूफानी गेंद पर बिश्नोई ने अड़ाया बल्ला, जमां ने कर दी गलती
दरअसल, स्पिन स्पेशलिस्ट रवि बिश्नोई को तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने 146kph की गेंद फेंकी, जिसपर जरूरत के हिसाब से बिश्नोई ने हवाई शॉट खेला। गेंद सीमारेखा पर खड़े फखर जमां के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से लगने के बाद छिटककर बाउंड्री पार कर गई। यहां भारत को 4 रन मिले, जबकि अगली गेंद तो सीधे कैच के लिए उनके पास पहुंची थी, लेकिन हाथ पर लगने के बाद सिर के ऊपर से निकलकर टप्पा खाने के बाद बाउंड्री पार कर गई। इस तरह भारत को 8 रन मिल गए।

https://twitter.com/i/status/1566453778508787713

रऊफ ने पकड़ सिर तो बाबर के होश गुल
जब दूसरा चौका गया तो हारिस रऊफ सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गए और बाबर आजम के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। वह जानते थे कि फखर जमां से कितनी बड़ी गलती हुई है। इस तरह से भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

उसके लिए विराट कोहली ने लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी जड़ी। वह 60 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके, जबकि नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट झटके। नसीम शाह सबसे महंगे साबित हुए। उन्हें 4 ओवरों में 45 रन पड़े।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...