26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यविपक्षी साजिश के जाल को कुतर देंगे, उसी जाल में समेट कर...

विपक्षी साजिश के जाल को कुतर देंगे, उसी जाल में समेट कर वापस भेजा जाएगा, सीएम हेमंत की दो टूक

Published on

रांची

झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष ने षड्यंत्र कर जाल बिछाया है, उसे एक-एक कर कुतरा जाएगा। विपक्ष ने जो जाल बिछाया है, उसी में समेट कर उन्हें यहां से वापस भेज दिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्षी दल अपनी षडयंत्रकारी नीतियों में खुद फंस जाएगा। विस्तारित मानसून सत्र की सोमवार को होने वाली बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने में कुछ घंटे बाकी है। सबकुछ जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में बोले सीएम हेमंत
मुख्यमंत्री ने राजधानी में थैंक्स गिविंग प्रोग्राम में ये बातें कही। दरअसल, अनुबंधित सहायक पुलिसकर्मियों को सेवा विस्तार दिए जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के लिए थैंक्स गिविंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें राज्यभर के विभिन्न जिलों से आए पुलिसकर्मियों ने उनका अभिनंदन किया।

इसी मौके पर हेमंत सोरेन में कहा कि उन्हें बहुत सारे लोग चारों ओर से घेरने में लगे हैं। सरकार को गिराने और कमजोर करने में लगे हैं। लेकिन इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ऐसी नीतियां बना रही, जिससे आने वाले समय में अवधि विस्तार की जरूरत के बिना सभी कर्मियों की सेवा पहले की तरह बनी रहेगी।

रायपुर से लौट रही फ्लाइट खराब मौसम में फंसी, 50 मिनट बाद हुई लैंडिंग
इधर, यूपीए के विधायक रायपुर से वापस रांची लौट आए। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी फ्लाइट 50 मिनट से आसमान में चक्कर काटती रही। बाद में क्लीयरेंस मिलने पर फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। रायपुर से रांची लौट रहे यूपीए विधायक को रिसीव करने को लेकर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश ठाकुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। विधायकों को रिसीव करने तीन बस पहुंची, दो बसों में बैठ कर विधायक सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही पहुंचे थे। तीसरी बस कुछ नेताओं और सचिव को लेकर सर्किट हाउस पहुंची।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...