3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीति'पांडे-मिश्रा उनके लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी...', संजय सिंह का BJP पर करारा...

‘पांडे-मिश्रा उनके लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी…’, संजय सिंह का BJP पर करारा हमला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को लेकर पलटवार किया है. AAP नेता संजय सिंह ने कहा,’BJP के बारे में बात करता हूं तो बार-बार दोहराता हूं कि भारतीय झूठा पार्टी का जन्म झूठ बोलने के नाम पर ही हुआ है.’ संजय सिंह ने कहा,’दिन-रात सुबह शाम BJP के लोग सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं. इसलिए जब भी बीजेपी का नेता कुछ बोले उसे चेक जरूर कर लीजिए. अब दिल्ली में बीजेपी ने पूर्वांचलियों के खिलाफ एक युद्ध छेड़ रखा है. एक घोषित युद्ध. खुलेआम लड़ाई.’

‘पूर्वांचलियों का वोट कटने का मुद्दा उठाया’
AAP नेता ने आगे कहा,’मैं उन्हें सावधान कर रहा हूं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) है. हम शांत नहीं बैठेंगे. सदन से लेकर सड़क तक तुम्हारे खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. संसद में मैंने पूर्वांचलियों के वोट काटने का मुद्दा उठाया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बौखलाकर हमारे पूर्वांचलियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कह दिया.’

30-40 साल से दिल्ली में पूर्वांचली लोग
संजय सिंह ने कहा,’जिनका नाम राम सिंह, रामजी और छोटेलाल वर्मा है. कोई दुबे है कोई पांडे हैं. कोई मिश्रा है, उनको रोहिंग्या और बांग्लादेशी कहा जा रहा है. बीजेपी पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी समझती है. वो पूर्वांचल के लोग, जो तीस-चालीस साल से दिल्ली में रहकर देश की राजधानी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.’ बता दें कि बीजेपी ने आरोप लगाया था कि संजय सिंह की पत्नी का नाम सुल्तानपुर के वोटर लिस्ट में जुड़ा हुआ है और वह कह रहे हैं दिल्ली में उनका नाम काट दिया गया. हालांकि, आज संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी का दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड भी दिखाया.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...