12.5 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedसुशांत सिंह राजपूत का 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा...बहन मीतू ने...

सुशांत सिंह राजपूत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा…बहन मीतू ने दी इंडस्ट्री को बददुआ

Published on

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि सुशांत का परिवार, दोस्त और उनके फैन्स उन्हें आज भी काफी याद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय मांगते नजर आते हैं। सुशांत के निधन के लिए उनका परिवार और फैन्स बॉलीवुड में चलने वाले भेदभाव और नेपोटिजम को दोषी मानते हैं। अब लंबे समय के बाद सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा है।

मीतू ने बॉलीवुड पर साधा निशाना
मीतू सिंह ने बॉलीवुड पर बिना किसी का नाम लिए सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था, कभी आपसी सम्मान और विनम्रता में कमी न आने दें।’ मीतू ने तंज कसते हुए आगे लिखा, ‘हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जो नैतिक मूल्यों में इतने समृद्ध हैं? ढोंग करके जनता का दिल जीतने की उनकी कोशिश बेकार हो चुकी है। केवल गुणवत्ता और नैतिक मूल्य ही ऐसी चीज हैं जो प्रशंसा और सम्मान दिला सकते हैं।’

विवेक अग्निहोत्री ने भी किया था सुशांत को याद
बता दें कि मीतू सिंह से पहले हाल ही में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। फोटो शेयर कर विवेक ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहा हूं। मैं उसी जगह पर हूं, जहां हम लोगों ने कई शामें साथ गुजारी थीं। यहां हम जिंदगी और कई मुद्दों पर बातचीत किया करते थे। हम शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ को लेकर बातचीत करते थे। साथ ही, मध्यमवर्गीय और छोटे शहरों के लोगों के बॉलीवुड में स्ट्रगल पर चर्चा किया करते थे।’

अब तक सुशांत के केस में क्या हुआ?
Sushant singh Rajput 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि बाद में सुशांत के परिवार की मांग और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दूसरी तरफ इस केस में ड्रग्स एंगल से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी जांच की थी और सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों पर सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराए जाने के आरोप लगाए हैं। ये आरोपी काफी दिन जेल में भी रहे हैं।

Latest articles

Health Tips: विटामिन D की कमी से शरीर हो जाता है कमजोर और रहती है थकान, जानें दूर करने के उपाय

Health Tips: आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में अपनी सेहत के लिए किसी के...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...