29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यनाक से खून...क्लास में उल्टी, स्कूलों में बेहोश होकर गिर रहे बच्चे,...

नाक से खून…क्लास में उल्टी, स्कूलों में बेहोश होकर गिर रहे बच्चे, तपती गर्मी में ‘तुगलकी’ फरमान का टेरर देखिए

Published on

बांका

बिहार में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में मंगलवार को तो मौसम बेहद खराब रहा। औरंगाबाद का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कई जिलों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी का असर स्कूल जाने वाले छात्रों और शिक्षकों पर पड़ रहा है। कई बच्चे बेहोश हो रहे हैं, जबकि कुछ को उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है। पिछले दो दिनों से अलग-अलग जगहों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।

गर्मी के कारण छात्रों की तबीयत खराब
बिहार के बांका में बुधवार को भीषण गर्मी के कारण कई छात्र और रसोइयों की तबीयत खराब हो गई। शंभूगंज के लालवामा यूएमएस में गर्मी के कारण एक रसोइया बेहोश हो गई। मध्य विद्यालय बैदपुर और मध्य विद्यालय मिर्जापुर में भी छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बांका सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लीलागोड़ा में एक छात्रा बेहोश हो गई। एनपीएस ककना में गर्मी के कारण एक छात्र की नाक से खून बहने लगा। इसके अलावा बेलहर प्रखंड के अलग-अलग स्कूलों की दो छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए बेलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बांका जिले के बौंसी में एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा दे रही नौवीं कक्षा की दो छात्राओं ने पहले उल्टी की और फिर बेहोश हो गईं। स्कूल के शिक्षकों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया। ठीक होने के बाद दोनों परिजन के साथ अपने-अपने घर चली गई।

शेखपुरा और बेगूसराय में छात्र बेहोश
इसके अलावा शेखपुरा और बेगूसराय जिले के स्कूलों में गर्मी की वजह से छात्र बीमार पड़ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखपुरा और बेगूसराय में छात्र स्कूल में ही बेहोश हो गए। मंगलवार को पटना समेत कई जिलों में गर्मी की वजह से छात्र बेहोश हो गए। गया जिले के आमस और बाराचट्टी में छात्राएं और शिक्षिकाएं दोनों बेहोश हो गईं। औरंगाबाद में भी स्कूलों में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी।

शिक्षा विभाग को परवाह नहीं
वहीं, TET शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा कि लू लगने की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग को कोई परवाह नहीं है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के बच्चे तो सरकारी स्कूल में पढ़ते नहीं हैं। वहां पढ़ते हैं गरीबों के बच्चे। इनके नजर में उन गरीबों के बच्चों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। यही कारण है कि इस प्रचंड गर्मी में भी सरकारी स्कूल खुले हैं और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टी है!

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this