8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल‘दिल से रिक्वेस्ट है...’, 'मौका-मौका' के बाद भारत-PAK मैच पर मजेदार प्रोमो...

‘दिल से रिक्वेस्ट है…’, ‘मौका-मौका’ के बाद भारत-PAK मैच पर मजेदार प्रोमो रिलीज

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रही है. टीम को दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा.भारत और पाकिस्तान के बीच यह महाजंग 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होनी है. इस मैच का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. वर्ल्ड कप मैचों के ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स चैनल के पास हैं. स्टार ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक मजेदार प्रोमो रिलीज किया है.

वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो खुद को शर्मा जी का बेटा बताता है. वह दर्दनापुर नाम के शहर में रहता है. वह बताता है कि यहां के लोगों के सिर्फ नाम में दर्द है, जीवन में नहीं. वीडियो में दिखाया गया है कि सभी लोग पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर टीम इंडिया को चीयर करते हैं. कितना ही बड़ा दर्द क्यों ना आए, यहां के लोग रोते नहीं हैं.

मगर पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ जब भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हार मिलती है, तो दर्दनापुर के सभी लोग रोने लगते हैं. यह देखकर वह बच्चा कहता है, ‘दिल से रिक्वेस्ट है. इस बार जीतकर भुला दो पिछली हार और खत्म करो इंतजार.’

फैन्स को पसंद नहीं आया प्रोमो
बता दें कि हर बार भारत और पाकिस्तान से पहले मौका-मौका वीडियो रिलीज किया जाता था. मगर इस बार कुछ अलग किया गया है. यही वजह भी है कि फैन्स को यह प्रोमो पसंद नहीं आ रहा है. यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए कहा कि कभी तो कुछ अच्छा बना लिया करो. आपको सारे अधिकार खरीदने चाहिए थे. इनसे कुछ नहीं होगा.

दीपावली से एक दिन पहले होगा मैच
इस बार भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच खेलना है. यह मुकाबला दीपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह रविवार का दिन रहेगा. अगले दिन यानी सोमवार (24 अक्टूबर) को दीपावली की छुट्टी भी रहेगी. ऐसे में फैन्स इस मैच को एंजॉय कर सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...