16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराष्ट्रीयराजू श्रीवास्तव के अंतिम सफर में शामिल नहीं हो सके भाई काजू,...

राजू श्रीवास्तव के अंतिम सफर में शामिल नहीं हो सके भाई काजू, आख‍िर क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली,

देशभर के लोग इस समय गमगीन हैं, और नम आंखों से कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई दे रहे हैं. 58 साल की उम्र में राजू ने बीते दिन अंतिम सांस ली. राजू के निधन से सबसे गहरा सदमा उनके परिवार को पहुंचा है. राजू का परिवार उन्हें भारी दिल से अलविदा कह रहा है.

राजू की बीमारी में साय की तरह साथ रहा परिवार
अपने मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजू श्रीवास्तव एक सच्चे फैमिली मैन थे. राजू का उनके परिवार के साथ गहरा बॉन्ड था. पत्नी और बच्चों के अलावा राजू अपने भाइयों के साथ भी बेहद प्यार से मिल जुलकर रहते थे. वे अपने से जुड़े हर इंसान का ध्यान रखते थे.

राजू श्रीवास्तव का परिवार एक दूसरे के दिल के कितना करीब है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब तक राजू अस्पताल में रहे, उनका पूरा परिवार साय की तरह उनके साथ रहा. पत्नी और बच्चों के अलावा राजू के भाइयों ने भी उनकी बीमारी में एक पल के लिए उनका साथ नहीं छोड़ा. बीमार राजू की सेवा करना हो या फिर राजू, की पत्नी और बच्चों का हौसला बढ़ाना हो, कॉमेडियन के भाइयों ने दिखा दिया के एक परिवार किसे कहते हैं.

राजू की अंतिम विदाई में शामिल नहीं होंगे भाई काजू
लेकिन अफसोस अपने भाई पर जान छिड़कने वाले उनके भाई काजू श्रीवास्तव राजू के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे. दरअसल, काजू अभी कानपुर में हैं. वे बीमार हैं और उनकी पत्नी भी प्रेग्नेंट हैं. जब राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती थे, तब काजू भी 3 दिन के लिए उसी हॉस्पिटल में ए़डमिट रहे थे. उनका ऑपरेशन हुआ था. बीमारी की वजह से काजू चाहकर भी अपने भाई को अंतिम विदाई देने दिल्ली नहीं आ पाए हैं. उनके लिए ये पल सबसे ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि जिंदगी के कई साल एक साथ गुजारने के बाद अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल न हो पाना आसान नहीं है. लेकिन वे हालात के आगे मजबूर हैं. कानपुर में लोग काजू के घर के बाहर जमा हो रहे हैं और उन्हें संवेदनाएं दे रहे हैं.

बता दें कि राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह देंगे. राजू की अंतिम विदाई पर परिवार समेत उनके तमाम चाहनेवालों की आंखें नम हैं. हर कोई अपने फेवरेट कॉमेडियन को भारी दिल से अंतिम विदाई दे रहा है.

सभी के लिए खास थे राजू
कॉमेडियन तो बहुत आए हैं और आते रहेंगे, लेकिन राजू श्रीवास्तव अपने आप में ही खास थे. वे एक अच्छे कॉमेडियन, एक्टर होने के साथ शानदार इंसान भी थे. वे लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे. बच्चों को आगे बढ़ने की सीख देते थे. परिवार और रिश्तेदारों से मिल जुलकर रहना पसंद करते थे. उनके दिल में हर किसी के लिए प्यार था. राजू का जाना उनके परिवार के लिए सबसे ज्यादा दुखद है. उनकी कमी हमेशा उनके परिवारवालों को खलेगी. हम भी बस यही कहेंगे, अलविदा राजू श्रीवास्तव, आप हमेशा याद आएंगे.

 

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके; हेलमेट पहनकर जान बचाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है।...

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...