9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमहंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में मेदांता अस्पताल के...

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में मेदांता अस्पताल के ICU में एडमिट

Published on

लखनऊ,

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था, जहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया है. अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नृत्य गोपाल दास को मूत्र संबंधी समस्या और कम भोजन सेवन के कारण बीमार पड़ने के बाद रविवार शाम करीब 06:30 बजे मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

लखनऊ से पहले ग्वालियर में चल रहा था इलाज
86 वर्षीय महंत दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया था. मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

मेदांता में पहले भी भर्ती हो चुके हैं महंत
मेदांता लखनऊ के मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम उन्हें बेहतर इलाज देने के लिए लगातार काम कर रही है. इससे पहले भी साल 2020 में जब महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत गंभीर हुई थी, तब भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे. मेदांता अस्पताल से ठीक होकर ही वो अयोध्या पहुंचे थे.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...