30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यअमित शाह के बिहार दौरे से पहले नीतीश ने कसा तंज, तेजप्रताप...

अमित शाह के बिहार दौरे से पहले नीतीश ने कसा तंज, तेजप्रताप ने कही ये बात

Published on

पटना,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह दूसरा दौरा है. इस दौरे से पहले बिहार की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. रविवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नीतीश कुमार ने अमित शाह पर तंज कसा. तो वहीं, तेज प्रताप ने अमित शाह को लेकर कहा कि उन्हें बिहार पसंद आ गया है. बीजेपी छोड़ने के बाद राजद ज्वाइन करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि सभी को बिहार आने का अधिकार है. जो भी आना चाहेगा, उसका क्या कीजिएगा. उन्होंने कहा कि जेपी की जगह को हमने कितना बेहतर बनवाया है. ये भी उन्हें (अमित शाह) जाकर पता करना चाहिए. वहीं नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के दौरे को लेकर कहा कि सबका अपना मन है. जिसको जो करना है करता है. उनका मन है.

वहीं सांसद रविशंकर प्रसाद नीतीश कुमार पर भड़क गए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आएंगे तो क्या नीतीश कुमार से पासपोर्ट चाहिए? उन्होंने कहा कि आज ही जेडीयू के एक नेता का बयान था कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं, तो उन्हें गीता लेकर आना चाहिए. और सब सच कहना चाहिए. इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अमित शाह ने क्या झूठ बोला? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी को धोखा दिया और यह सच है.

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बिहार आएंगे. अगर उन्हें परेशानी है, तो हमारा भी निर्णय है कि लोकसभा और विधानसभा दोनों जगह हराएंगे. दूसरी ओर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने राजद कार्यालय में अमित शाह को लेकर कहा कि अमित शाह को बिहार पसंद आ गया है. बार-बार दौरा कर रहे हैं. वे बीजेपी छोड़ने के बाद राजद ज्वाइन करेंगे. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में अमित शाह को कुछ नहीं मिलेगा. बिहार आने के पीछे उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ राजद ज्वाइन करना है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...