4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में सुल्ताना बनीं सुरभि, धीरेंद्र शास्त्री को बनाया अपना भाई

बागेश्वर धाम में सुल्ताना बनीं सुरभि, धीरेंद्र शास्त्री को बनाया अपना भाई

Published on

रायपुर,

बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी मौजूदगी में एक मुस्लिम युवती सुल्ताना ने हिंदू धर्म अपनाया और सुरभि दासी बन गईं. इससे पहले मंच पर ही धीरेंद्र शास्त्री ने उनसे कई सवाल किए. सवालों के जवाब देने के साथ ही सुल्ताना ने कहा कि हिंदू धर्म से अच्छा कोई धर्म हो ही नहीं सकता. इस धर्म में भाई बहनों में शादी नहीं होती. तीन तलाक नहीं होता, सिंदूर का महत्व होता है. जानिए सुल्ताना से सुरभि बनी युवती ने हिंदू धर्म अपनाने पर क्या कहा…

मेरे घरवालों ने मुझे त्याग दिया
धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में सुरभि बनी युवती ने कहा, “हिंदू धर्म श्रेष्ठ है. मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हूं. मेरे पिताजी का नाम आमिर खान है. मेरे तीन भाई हैं. मेरे घरवालों ने मुझे त्याग दिया है, क्योंकि मैं मूर्ति पूजा करती हूं. परिवार वाले कहते हैं कि तू मुस्लिम धर्म के नाम पर कलंक है, मरेगी तो जहन्नुम जाएगी. मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.”

हिंदू धर्म सभ्यता और संस्कारों वाला है
इसके बाद धीरेंद्र युवती से सवाल करते हैं, “आप हिंदू धर्म में क्यों आना चाहती हैं?” इस पर युवती जवाब देती है, “हिंदू धर्म से अच्छा कोई धर्म हो नहीं सकता. हिंदू धर्म सभ्यता और संस्कारों वाला धर्म है. इस धर्म में भाई-बहनों में शादियां नहीं होतीं. इस धर्म में तलाक तलाक तलाक बोलकर औरतों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती. इसमें एक बार शादी होती है और सिंदूर का महत्व होता है.”

मैं आपको भाई बनाना चाहती हूं
युवती की इन बातों के बाद धीरेंद्र शास्त्री सवाल करते हैं, “क्या तुमको किसी ने यहां बुलाया है?” इस पर वो कहती है कि अपनी मर्जी से यहां आई हूं. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री युवती का स्वागत करते हैं. फिर युवती कहती है, मैं आपको अपना भाई बनाना चाहती हूं और राखी बांधना चाहती हूं.” इसके बाद तेज आवाज में जय श्रीराम और बागेश्वर धाम की जय बोलकर महिला अपनी बात खत्म करती है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this